पटना में विधानसभा कर्मचारियों के लिए पिंक और ग्रीन इलेक्ट्रिक बस की सुविधा, आपके इलाके से गुजरेगा कौन सा रूट?

Bihar Vidhan Sabha Electric Bus Services: बिहार विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों को अब दफ्तर आने-जाने में बड़ी राहत मिलने वाली है। जल्द ही उनके लिए तीन अलग-अलग रूटों पर पिंक, ग्रीन और इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा शुरू की जाएगी। इस फैसले पर शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और परिवहन मंत्री दामोदर रावत के बीच हुई अहम बैठक में सहमति बनी।

बढ़ती गर्मी, ट्रैफिक और ईंधन संकट को देखते हुए यह कदम काफी अहम माना जा रहा है। खास बात यह है कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक बसों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। इससे कर्मचारियों को सस्ती, सुरक्षित और समय पर यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। बैठक में बसों के रूट, संचालन और कर्मचारियों की जरूरतों पर विस्तार से चर्चा हुई।

ऊर्जा संकट को देखते हुए लिया गया फैसला

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने वैश्विक ऊर्जा संकट और बढ़ते ईंधन खर्च का जिक्र करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बस सुविधा शुरू करने का आग्रह किया था। इसके बाद परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने बस परिचालन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

ये भी पढ़ें: Bihar Heatwave Alert: 40°C के पार पारा, बंद हुई 5वीं तक की क्लासेज, बदल गया आपके बच्चे का भी स्कूल टाइम?

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा, "वर्तमान वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए, जहां हर प्रकार के वाहन लगातार सड़कों पर चल रहे हैं, और प्रधानमंत्री द्वारा पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने तथा सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की अपील के मद्देनजर, बिहार विधान सभा आज पिंक और ग्रीन बस सेवा शुरू कर रही है। यह सेवा विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके घर से कार्यालय आने-जाने में सुविधा देने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है…"

पहले से चल रही हैं इलेक्ट्रिक और पिंक बसें

बैठक में परिवहन सचिव राज कुमार ने जानकारी दी कि फिलहाल सचिवालय कर्मचारियों के लिए विभाग की ओर से अलग-अलग रूटों पर छह इलेक्ट्रिक और पांच पिंक बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों का इस्तेमाल अब विधानसभा सचिवालय के कर्मचारी भी कर सकेंगे।

तीन रूटों पर चलेंगी बसें

विधानसभा सचिवालय की ओर से तीन अलग-अलग रूटों का प्रस्ताव दिया गया है।

-पहला रूट
एम्स पटना से फुलवारीशरीफ, अनीसाबाद, चितकोहरा, कच्ची तालाब, गर्दनीबाग और मीठापुर होते हुए बिहार विधान मंडल सचिवालय तक बसें चलेंगी।

-दूसरा रूट
सगुना मोड़ से आरपीएस, गोला रोड, जगदेव पथ, आशियाना मोड़, रामनगरी, राजीवनगर थाना, राजवंशी नगर और शास्त्री नगर होते हुए बिहार विधान मंडल सचिवालय तक बस सेवा दी जाएगी।

-तीसरा रूट
धनकी मोड़ से कुम्हरार, भूतनाथ मोड़, एनएमसीएच, राजेंद्र नगर टर्मिनल, कंकड़बाग कॉलोनी मोड़, करबिगहिया और आर ब्लॉक होते हुए बिहार विधान मंडल, निर्वाचन आयोग और विकास भवन तक बसें जाएंगी।

बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद

इस बैठक में विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव और बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल वर्मा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बस सेवा शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में कर्मचारियों को रोजाना आने-जाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: IPL Bihar Team: 'मुंबई-चेन्नई की तरह बिहार की भी होगी अपनी आईपीएल टीम', उद्योगपति अनिल अग्रवाल का बड़ा ऐलान?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+