वैशालीः अचानक एटीएम से निकलने लगे दोगुने पैसे, लोगों ने मचा दी भगदड़

वैशाली। बिहार के वैशाली जिले में स्थित बिदुपुर चाकसिकंदर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एटीएम से दोगुने पैसे निकलने लगे। इस खबर को सुनते ही हर कोई एटीएम की लाइन में लग गया। इसके बाद एटीएम के बाह लंबी भीड़ लग गई। दरअसल, इलाके में स्थि इंडिया नंबर वन कंपनी के एटीएम से डबल पैसा निकलने लगा। इसका पता चलते ही यह खबर इलाके में आग की तरह फैल गई और एटीएम पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। उसके बाद एटीएम से पैसा निकालने कि लोगों के बीच होड़ मच गई।

bihar vaishali atm released double money people did ruscus

इसकी सूचना एटीएम कंपनी के प्रतिनिधि तक पहुंची, जिसके बाद एटीएम कंपनी के प्रतिनिधि ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी और बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को वहां से हटाकर एटीएम का शटर गिरा दिया। इंडिया नंबर वन एटीएम के कैश लोडर बबलू कुमार के मुताबिक एटीएम के बाहर तकरीबन 50 से 100 के बीच ग्राहकों का भीड़ लग गई और इस दौरान एटीएम से तकरीबन डेढ़ लाख से 2 लाख के बीच कैश का निकासी कर ली गई।

लिस द्वारा एटीएम का शटर गिरा दिए जाने के बाद कंपनी के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे जिसके बाद छानबीन की गई। एटीएम में आई गड़बड़ी की जांच करने पहुंचे कंपनी के इंजीनियर वेद प्रकाश सिंह ने बताया की एटीएम मशीन का डेटा कंपनी के मुंबई ऑफिस भेजा गया है। वहां से डाटा कलेक्शन के बाद पैसे की रिकवरी की प्रक्रिया शुरू होगी। इंजीनियर वेद प्रकाश के मुताबिक एटीएम में ऐसी गड़बड़ी क्यों आई इसकी जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+