बिहार के सुपौल में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा टूट कर गिरा, हादसे में एक की मौत, कई घायल
Bihar: बिहार दिवस की अगली सुबह बिहार के सुपौल से बदहाली की एक और तस्वीर सामने आई है। बिहार के भेजा-बकौर के बीच मरीचा के पास एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा टूट कर गिर गया है।
इस भयानक हादसे में कई लोगों के घायल होने और एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। सुपौल के डीएम कौशल कुमार ने बताया, "भेजा-बकौर के बीच मरीचा के पास एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने से एक की मौत हो गई और नौ घायल हो गए।"
यह भी देखें: Bihar Politics: JAP का कांग्रेस में विलय, पप्पू यादव ने कहा- बिहार में क्षेत्रीय पार्टी सत्ता में रहीं भी और..

#WATCH | Supaul, Bihar: A part of an under-construction bridge collapsed near Maricha between Bheja-Bakaur. pic.twitter.com/NNVR5aQ5IZ
— ANI (@ANI) March 22, 2024
बता दें, ये निर्माणाधीन पुल कोसी नदी पर बनाया जा रहा है। भेजा-बकौर के बीच बन रहा यह पुल निर्माण पूरा होने के बाद एशिया का सबसे लंबा पुल होगा। पुल निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट ट्रांस रेल कंपनी को दिया गया था। पुल की कुल लंबाई 10.5 किमी है। भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बन रहे इस पुल के निर्माण की लागत करीब 1200 करोड़ रुपए है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा पिलर नंबर 50, 51 और 52 का गार्टर गिरने से हुआ है। निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने के बाद निर्माण एजेंसियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
#WATCH | Bihar: On Supaul bridge collapse, Supaul DM Kaushal Kumar says, "A part of the bridge had collapsed, in which one person has died and 10 are injured. The injured are under treatment and are out of danger. Ex gratia of Rs. 10 lakhs for the deceased and Rs. 1 lakh for the… pic.twitter.com/JMSrOVdOHB
— ANI (@ANI) March 22, 2024
मलबे में अभी भी कई मजदूरों और आमलोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस और रेस्क्यू टीम राहत व बचाव कार्य में जुट गई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
सुपौल पुल ढहने पर सुपौल के डीएम कौशल कुमार का कहना है, "पुल का एक हिस्सा ढह गया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 10 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं। 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। मृतकों और घायलों के लिए 1 लाख रुपये की घोषणा की गई है... हम क्रेन की मदद से यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या और लोग फंसे हैं...''
यह भी देखें: लोकसभा चुनाव: पशुपति पारस के NDA छोड़ने से बिहार में 'INDIA' को कितना फायदा?












Click it and Unblock the Notifications