Bihar Today: राहुल गांधी राजगीर और गया का दौरे पर, 'संविधान सुरक्षा सम्मेलन' से महिला संवाद तक, जानें शेड्यूल
Bihar Today News: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज शुक्रवार 6 जून को बिहार के दौरे पर रहेंगे। पांच महीने में छठी बार राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव इस बार कांग्रेस के लिए आर-पार की लड़ाई है...ऐसे में राहुल गांधी की सक्रियता बिहार में ज्यादा दिख रही है।
राहुल गांधी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा के राजगीर में "संविधान सुरक्षा सम्मेलन" को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम उनके देशव्यापी "संविधान सुरक्षा अभियान" का हिस्सा है। इस कार्यक्रम में वे लगभग एक घंटे तक रहेंगे, जिसमें 45 मिनट तक पार्टी के प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे और समाज के पिछड़े वर्गों से संवाद स्थापित करेंगे।

राहुल गांधी इसके बाद माउंटेन मैन यानी दशरथ मांझी के गांव गम्हौर जाएंगे, जहां वे दशरथ मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे गया में महिला संवाद सम्मेलन में न्याय की बात करेंगे। राजगीर में राहुल गांधी अति पिछड़ा संवाद को भी संबोधित करेंगे।
भाजपा ने कहा- राहुल गांधी सिर्फ चुनावी मौसम में बिहार की याद करते हैं
भाजपा ने राहुल गांधी के इस दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया है कि वे केवल चुनावी मौसम में बिहार की याद करते हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से अब तक राज्य में लगभग 50 दौरे किए हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी का बिहार में सक्रियता दिखाना केवल राजनीतिक लाभ के लिए है।
राहुल गांधी का यह दौरा कांग्रेस की बिहार में पुन सक्रियता और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर जोर देने की रणनीति का हिस्सा है। यह देखना अहम होगा कि यह पहल आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को कितना लाभ पहुंचा पाती है।
राहुल गांधी ने CM नीतीश पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने बिहार की नीतीश कुमार सरकार पर गया में बलात्कार पीड़िता की मां का इलाज करने गए एक डॉक्टर के साथ आरोपियों द्वारा की गई कथित मारपीट की घटना की निंदा की है। राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट पर लिखा,
''20 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी नीतीश जी की डबल इंजन सरकार न तो बिहार को सुरक्षा दे पाई, न सम्मान और न ही विकास।अपराध, बेरोजगारी और पलायन -यही नीतीश-BJP सरकार की असली पहचान बन चुकी है। जनता को लाचार बनाकर सत्ता से चिपके रहना ही इनका एजेंडा है।नीतीश सरकार 'न्याय' नहीं, सिर्फ 'सत्ता' की राजनीति का प्रतीक बन चुकी है। अब बहुत हुआ। समय आ गया है कि हम अन्याय के इस चक्र को तोड़ें और बिहार को सुरक्षा, स्वाभिमान और सम्मान की राह पर आगे ले चलें।''












Click it and Unblock the Notifications