Bihar Today Mock drill: बिहार में पटना समेत 7 शहरों में आज मॉक ड्रिल, हाई अलर्ट पर पुलिस, जानें क्या-क्या होगा

Mock drill In Bihar: बिहार में आज बुधवार 07 मई को राजधानी पटना समेत छह जिलों के सात शहरों में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद देशभर के लगभग सभी राज्यों के 259 स्थानों पर आज नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाना है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के मद्देनजर यह मॉक ड्रिल एक राष्ट्रव्यापी तैयारी पहल का हिस्सा है।

बिहार में मॉक ड्रिल का अभ्यास आज शाम 7:00 बजे 7:10 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान शहरों में हवाई हमले के सायरन, क्रैश ब्लैकआउट, निकासी और किसी भी आपात स्थिति से कैसा निकला जाए इसके मद्देनजर मॉक ड्रिल का आयोजन होना है। मॉक ड्रिल अभ्यास के दौरान पटना, पूर्णिया, कटिहार, बेगूसराय, बरौनी, अररिया और किशनगंज में 10 मिनट के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। नागरिकों को सचेत करने के लिए ब्लैकआउट से पहले चेतावनी सायरन चालू कर दिए जाएंगे।

Mock drill In Bihar

🔴 बिहार में कैसे किया जाएगा मॉक ड्रिल?

नागरिक सुरक्षा निदेशालय के एडीजी और आयुक्त परेश सक्सेना ने कहा कि छह जिलों में 12,000 प्रशिक्षित नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को तैनात किया जाएगा। ये स्वयंसेवक हवाई खतरों के दौरान एहतियाती उपायों और उचित प्रतिक्रियाओं के बारे में जनता को शिक्षित करेंगे। आपातकालीन स्थितियों के लिए नागरिकों को तैयार करने के लिए 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान इसी तरह के अभ्यास किए गए थे।

ब्लैकआउट सिमुलेशन के दौरान अग्निशमन सेवाएं, पुलिस और अन्य प्रशासनिक विभाग समन्वय से काम करेंगे। स्कूली छात्रों को भी आपातकालीन तैयारियों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

🔴 बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीना ने मॉक ड्रील पर दिया अपडेट

मुख्य सचिव अमृत लाल मीना ने पुलिस महानिदेशक, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) और नागरिक सुरक्षा निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद सभी संबंधित जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को निर्देश जारी किए हैं।

मुख्य सचिव अमृत लाल मीना ने कहा, "इस अभ्यास का उद्देश्य युद्ध या आपातकाल के दौरान नागरिक सुरक्षा की भूमिका के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। दस मिनट के लिए सात शहरों में ब्लैकआउट का अनुकरण किया जाएगा। आपदा प्रबंधन विभाग के नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक भी पूरे दिन निवासियों के लिए जागरूकता अभियान और प्रशिक्षण सत्र आयोजित करेंगे।"

लोगों को आश्वस्त करते हुए अमृत लाल मीना ने जोर देकर कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि यह अभ्यास एक एहतियाती और मूल्यांकनात्मक उपाय है।

🔴 बिहार में आज अस्पताल और आवश्यक सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य नागरिकों को हवाई हमलों के दौरान प्रभावी ढंग से जवाब देने के लिए प्रशिक्षित करना और राज्य की नागरिक सुरक्षा तैयारियों का मूल्यांकन करना है। अस्पताल और आवश्यक सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। यात्रियों और आम जनता के लिए असुविधा को कम करने का प्रयास किया जाएगा।

🔴 बिहार पुलिस ने जारी किया हाई अलर्ट

कश्मीर में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। बिहार पुलिस ने राज्य भर के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बिहार पुलिस ने सांप्रदायिक या चरमपंथी गतिविधियों में संलिप्तता वाले व्यक्तियों और समूहों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा है।

बिहार पुलिस ने ऐसी संभावना जताई है कि आतंकवादी संगठन, राष्ट्रव्यापी आतंकवाद विरोधी अभियानों और राष्ट्रीय सुरक्षा पहलों की वजह से राजनीतिक और धार्मिक हस्तियों, सुरक्षा कर्मियों, संवेदनशील प्रतिष्ठानों, औद्योगिक इकाइयों, रेलवे बुनियादी ढांचे, भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक समारोहों और प्रमुख व्यक्तियों को निशाना बना सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+