Bihar Today: भारत-पाक तनाव के बीच नेपाल बॉर्डर पर बढ़ी सुरक्षा, सीमावर्ती जिलों में अलर्ट, नीतीश करेंगे मीटिंग

Bihar Today News: भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। सीएम नीतीश ने नेपाल की सीमा से लगे जिलों में कड़ी निगरानी रखने के लिए पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 10 मई को पूर्णिया में वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल मीटिंग करेंगे। जिसमें ताजा हालातों को देखते हुए कुछ फैसले भी लिए जा सकते हैं।

बिहार नेपाल के साथ 729 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है। बिहार की सीमा नेपाल से सात जिलों से लगती है, जिसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, और किशनगंज शामिल है, इन सभी जिलों को सुरक्षा को बढ़ाया गया है। बिहार बांग्लादेश की सीमा के भी करीब है।

Bihar Today News

CM नीतीश बोले- लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है

सीएम नीतीश ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ''ऑपरेशन सिंदूर' की पृष्ठभूमि में राज्य के सीमावर्ती जिलों के वरीय प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों के साथ पूर्णिया में 10 मई को समीक्षा की जाएगी।''

उन्होंने ये भी कहा कि नेपाल की सीमा से सटे सभी जिलों के जिलाधिकारियों और एसपी को अपने-अपने क्षेत्रों में सभी महत्वपूर्ण स्थानों और प्रतिष्ठानों पर पूरी निगरानी रखने को कहा गया है। उन्हें सोशल मीडिया और अन्य हैंडल के माध्यम से फर्जी खबरों और अफवाहों के प्रसार को रोकने का भी निर्देश दिया गया है।

सीएम नीतीश ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है, ''सोशल मीडिया और अन्य हैंडल के माध्यम से फर्जी खबरों एवं अफवाहों को पूरी सख्ती से रोकने के निर्देश भी दिए। लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है और सरकार इस मामले में पूरी तरह सजग एवं सर्तक है। आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट है।

बिहार में सभी पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की छुट्टियां रद्द

इस बीच बिहार सरकार ने सभी प्रशासनिक और पुलिस कर्मियों और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक परिपत्र में राज्य भर के सभी सिविल और पुलिस अधिकारियों को "देश में व्याप्त संवेदनशील परिस्थितियों के मद्देनजर" अपने-अपने पदों पर तैनात रहने का निर्देश दिया गया है।

Bihar Sakshamta Pariksha: 10 मई को होने वाली बिहार सक्षमता तृतीय परीक्षा स्थगित

बिहार में 10 मई को होने वाली बिहार सक्षमता तृतीय परीक्षा स्थगित कर दी गई है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने यह परीक्षा स्थगित कर दी है। पहले यह परीक्षा 10 मई को होनी थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। बोर्ड ने इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी कर दी है। नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+