Bihar Today: मुजफ्फरपुर कांड पर गरमाई बिहार की सियासत, PK का जाति-मजहब की राजनीति पर निशाना

Bihar Today: मुजफ्फरपुर में दलित बच्ची से दुष्कर्म और हत्या की कोशिश के मामले पर बिहार में सियासत गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को पत्र लिखकर न्यायिक जांच की मांग की है। तेजस्वी यादव ने सरकार पर कानून-व्यवस्था में विफलता और पीड़ित परिवार से न मिलने का आरोप लगाया है।

वहीं, एनडीए की बैठक से पहले जेडीयू अपनी सीटों को लेकर रणनीति बनाएगी। इस बीच, प्रशांत किशोर ने भी जाति और धर्म के नाम पर वोटिंग की आलोचना करते हुए रोजगार और शिक्षा को मुद्दा बनाने की अपील की है।

Bihar Today

चिराग ने लिखा नीतीश को पत्र

मुजफ्फरपुर में नौ साल की दलित बच्ची के साथ गैंगरेप और फिर हत्या की कोशिश के मामले ने बिहार की सियासत को हिला दिया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक सख्त पत्र लिखकर इस घटना की न्यायिक जांच की मांग की है।
ये भी पढ़ें: बिहार भाजपा प्रवक्‍ता असित नाथ तिवारी ने गुस्‍से में आकर छोड़ी पार्टी, बिना इलाज बच्‍ची की मौत पर बिफरे

चिराग ने अपने पत्र में कहा है कि 26 मई को हुई यह घटना कानून-व्यवस्था, सामाजिक चेतना और स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी विफलता को दिखाती है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार चुप रही तो यह चुप्पी सबसे बड़ा अपराध बन जाएगी।

तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला

राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक कैरिकेचर साझा करते हुए लिखा कि बिहार कई वर्षों से सरकार की विफलता को ढो रहा है।

तेजस्वी ने कहा कि राज्य में प्रशासनिक अराजकता फैल चुकी है और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री राजनीतिक कार्यक्रमों में व्यस्त हैं, लेकिन किसी के पास पीड़ित परिवार से मिलने का समय नहीं है।

NDA की बैठक से पहले JDU करेगी रणनीति तय

बिहार में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की राज्य स्तरीय बैठक जल्द होने की संभावना है। उससे पहले जेडीयू अपनी कोर कमेटी की बैठक में यह तय करेगी कि वह कितनी सीटों पर दावेदारी करेगी। सूत्रों के अनुसार पार्टी 100 से 110 सीटों पर दावा ठोक सकती है। यह फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में लिया जाएगा।

प्रशांत किशोर की चेतावनी, 'जाति-मजहब की राजनीति से नहीं सुलझेंगी समस्याएं'

इधर, जनसुराज अभियान के तहत प्रशांत किशोर की जनसंवाद यात्रा भी जारी है। पानापुर और तरैया में आयोजित सभाओं में उन्होंने बेरोजगारी, पलायन और शिक्षा की समस्याओं पर बात की। प्रशांत किशोर ने कहा कि जब तक जनता जाति, धर्म, मंदिर-मस्जिद और बिजली-पानी के नाम पर वोट देती रहेगी, तब तक बेरोजगारी और पलायन से छुटकारा नहीं मिलेगा। उन्होंने युवाओं से रोजगार और शिक्षा के मुद्दे पर मतदान करने की अपील की।
ये भी पढ़ें: Bihar Politics: कमज़ोर हो रही भाजपा की नींव, कोर वोटर्स कर रहे किनारा, समझिए बिहार की सियासत का गणित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+