बिहार भाजपा प्रवक्‍ता असित नाथ तिवारी ने गुस्‍से में आकर छोड़ी पार्टी, बिना इलाज बच्‍ची की मौत पर बिफरे

Bihar Asit nath tiwari left Bjp: बिहार विधानसभा चुनाव से पहल राज्‍य में भाजपा को सोमवार को बड़ा झटका लगा है। बिहार भाजपा के प्रवक्‍ता असित नाथ तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी ने इस्‍तीफा दे दिया है। असित नाथ ने ये इस्‍तीफा पीएमसीएच में डॉक्‍टरों की लापरवाही के कारण बलात्‍कार की शिकार की बच्‍ची मौत के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई ना होने स आहत होकर दिया है।

2024 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए असित नाथ तिवारी ने भाजपा को लिखे त्‍यागपत्र में बिहार में बढ़ी अपराध की घटनाओं और बच्‍ची के साथ हुई हृदयविदारक घटना के बारे में लिखा है।

Bihar bjp spokesperson asit nath tiwari left bjp

असित नाथ तिवारी ने इस्‍तीफे में क्‍या लिखा?

असित नाथ तिवारी ने इस्‍तीफे को दिलीप जायसवाल को संबोधित करते हुए लिखा है। उन्‍होंने अपने इस्‍तीफे में लिखा, "हाल के दिनों में बढ़ी अपराध की घटनाएं और उसके बाद पीएमसीएच में ऊपर से नीचे तक धारदार हथियार से फाड़ दी गई रेप की शिकार हुई बच्‍ची को मामलों में अपका रुख हैरान करने वाला दिखा। आपराधिक घटनाओं के पीड़ित आप जैसे वीआईपी लोग तो होते नहीं, आम आदमी की पीड़ा से आपका का क्‍या लेना-देना। मैंने पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल क्‍या उठा दिए आप बौखला गए।"

asit nath tiwari

एंबुलेंस में रेप पीड़िता वो बच्ची तड़पती रही, बेड नहीं मिला

उन्‍होंने आगे लिखा, "पीएमसीएच कैंपस में एंबुलेंस में रेप पीड़िता वो बच्ची तड़पती रही जिसे... उसे बेड नहीं मिला। मैंने आवाज़ उठा दी तो आपको ग़ुस्सा आ गया। बलात्कारी पर आपको ग़ुस्सा नहीं आया, लापरवाह और भ्रष्ट अस्पताल प्रशासन पर आपको ग़ुस्सा नहीं आया। है न कमाल की बात! मैं डॉक्टर संजय जायसवाल नहीं हूं जो एक घुड़की में पोस्ट डिलीट कर के फरार हो जाऊंगा।"

"मैं निजी स्वार्थों को मानवीय गरिमा से ऊपर नहीं रख सकता"

असित नाथ तिवारी ने आगे लिखा, "मैं निजी स्वार्थों को मानवीय गरिमा से ऊपर नहीं रख सकता। आपके साथ मेरा चलना अब संभव नहीं है। आपने पार्टी में प्रवक्ता के तौर पर मुझे अवसर दिया इसके लिए आपका आभार। और, इसी आभार के साथ कीजिए मेरा इस्तीफा स्वीकार, नमस्कार। असित नाथ तिवारी"

2024 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए थे शामिल

बता दें अप्रैल 2024 में असित नाथ तिवारी ने कांग्रेस छोड़ दी थी और मई 2024 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। मुखर वक्‍ता होने के कारण इन्‍हें भाजपा ने बिहार में प्रवक्‍ता की जिम्‍मेदारी सौंपी थी। टीवी डिबेट में मुखरता से भाजपा का पक्ष रखने वाले असित तिवारी समाज से जुड़े मुद्दों को भी उठाते रहे हैं। अब रेप की शिकार बच्‍ची का बिना इलाज मौत होने से अहात असित नाथ तिवारी ने पद से इस्‍तीफा ही दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+