Bihar Today: प्रशांत किशोर आज से शुरू करेंगे 'बिहार बदलाव यात्रा', बाबा बागेश्वर भी पहुंच रहे हैं मुजफ्फरपुर

Bihar Today News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी आज मंगलवार 20 मई से 'बिहार बदलाव यात्रा' की शुरुआत करने जा रही है। 20 मई से 22 मई तक जिला सारण में 'बिहार बदलाव यात्रा' की जाएगी। आज दोपहर 3:00 बजे से लोकनायक जयप्रकाश नारायण राष्ट्रीय स्मारक सिताब दियारा से यात्रा प्रारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रशांत किशोर ने बताया कि 'बिहार बदलाव यात्रा' का मकसद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विश्वसनीयता को चुनौती देना है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोग बदलाव चाहते हैं, पिछले 30-35 वर्षों में शिक्षा, रोजगार और पलायन जैसे मूलभूत मुद्दों पर कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है। जन सुराज पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में पहली बार पूरी ताकत के साथ उतरने जा रही है। हालांकि पार्टी इससे पहले कुछ उपचुनावों में किस्मत आजमा चुकी है, लेकिन कोई खास असर नहीं दिखा पाई थी।

Bihar Today News

प्रशांत किशोर बोले- बिहार में RJD, BJP, JDU सभी पार्टी को लोगों ने आजमा लिया

प्रशांत किशोर ने कहा, "बिहार की एक बात तय है -लोग अब बदलाव चाहते हैं। चाहे वो RJD, BJP, JDU के समर्थक हों या किसी भी जाति-धर्म से ताल्लुक रखते हों, वे बदलाव की चाह रखते हैं क्योंकि उन्होंने पिछले तीन दशकों में सभी दलों के नेताओं को आजमा लिया है। उन्होंने आगे कहा कि लोग जब अन्य राज्यों में विकास देखते हैं तो उन्हें ठगा हुआ महसूस होता है।"

उन्होंने कहा कि इस अभियान में तीन प्रमुख मुद्दों पर एक करोड़ लोगों से संवाद किया जाएगा, वो है, जाति जनगणना, दलित- महादलित परिवारों को जमीन का वितरण और भूमि सर्वेक्षण।

प्रशांत किशोर की यह रणनीति साफ तौर पर विकास बनाम वादों की लड़ाई की ओर इशारा करती है। लेकिन अब देखना होगा कि बिहार की जनता इस नई राजनीतिक ताकत को कितना समर्थन देती है।

बाबा बागेश्वर और अनिरुद्धाचार्य महाराज आज आ रहे हैं मुजफ्फरपुर

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में 20 मई को आस्था का बड़ा संगम होने जा रहा है। प्रसिद्ध धर्मगुरु बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री और श्रीमद भागवत कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज आज मुजफ्फरपुर आ रहे हैं। इस आयोजन को लेकर शहर में भक्तों के बीच जबरदस्त उत्साह है।

यह कार्यक्रम मुशहरी प्रखंड स्थित श्री महावीर मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा, जहां 20 मई को श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। इस कथा के दौरान बाबा बागेश्वर और अनिरुद्धाचार्य महाराज एक साथ मंच पर दिखेंगे। आयोजकों के मुताबिक, हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं और सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+