Bihar Today: भारत-पाक तनाव के बीच बिहार अलर्ट, जन सुराज ने रोकी राजनीतिक गतिविधियां

Bihar Today: भारत-पाकिस्तान के बीच एक बार फिर हालात गंभीर हो चले हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमाओं पर गहमागहमी तेज़ है और आतंकी घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। पहलगाम आतंकी हमले और सीमा पार से हो रही गतिविधियों के बीच अब देशभर में सतर्कता बढ़ाई जा रही है।

बिहार जैसे सीमावर्ती राज्य में सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई हैं और राजनीतिक दलों ने भी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। इस माहौल में न केवल सरकार अलर्ट मोड में है, बल्कि राजनीतिक दल भी अपने कार्यों को फिलहाल विराम देने लगे हैं।

Bihar Today

जन सूरज ने सार्वजनिक कार्यक्रमों को 15 मई तक स्थगित किया

ऐसे समय में जन सुराज पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने सभी बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों को 15 मई तक स्थगित कर दिया है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीमावर्ती ज़िलों की सुरक्षा को लेकर हाई लेवल मीटिंग की। इस बीच दरभंगा में धर्म पूछकर मारपीट के मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है, जिस पर बीजेपी और आरजेडी दोनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
ये भी पढ़ें: बिहार की दिव्या-रुद्र की जोड़ी ने कांटे की टक्कर में UP को हराया, रोमांचक मुकाबले में 16-14 अंक से दी शिकस्त

भारत-पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले के बाद बढ़ते तनाव के बीच जन सुराज पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने 15 मई 2025 तक सभी बड़े राजनीतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। पटना में प्रेस से बात करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा, "यह राजनीति का समय नहीं है। देश एक संवेदनशील दौर से गुजर रहा है और हम पूरी तरह से अपनी सेना के साथ खड़े हैं।"

सीएम नीतीश ने की हाई लेवल मीटिंग

बढ़ते तनाव और सीमाई इलाकों में सुरक्षा को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पूर्णिया कलेक्ट्रेट स्थित महानंदा ऑडिटोरियम में उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा हुई।

इन जिलों में बढ़ाई गई निगरानी

बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर प्रेजेंटेशन दिया। इसमें पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और सुपौल जिलों की तैयारियों का जिक्र किया गया। नेपाल और बांग्लादेश सीमा से सटे इन जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त बढ़ाई गई है, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा भी कड़ी की गई है और अवैध गतिविधियों जैसे नशा तस्करी, हथियारों की आवाजाही और मानव तस्करी पर नजर रखी जा रही है।

दरभंगा में धर्म पूछकर मारपीट का मामला गरमाया

बिहार के दरभंगा जिले में धर्म और जाति पूछकर मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को हुई इस घटना में 11 लोग घायल हुए हैं और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला जाले थाने में दर्ज कराया गया है।

बीजेपी मंत्री बोले - मानसिकता बदलनी होगी

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी कोटे के मंत्री संजय सरावगी ने कहा, "एक मामूली सड़क हादसे के बाद किसी का धर्म पूछकर मारपीट करना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। यह सोच सही नहीं है। बिहार में कानून का राज है और ऐसी मानसिकता को बदलना होगा।"
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान बॉर्डर से हजारों किलोमीटर दूर बिहार में हलचल क्यों हुई तेज, नीतीश कुमार की बैठक का क्या है मतलब?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+