पाकिस्तान बॉर्डर से हजारों किलोमीटर दूर बिहार में हलचल क्यों हुई तेज, नीतीश कुमार की बैठक का क्या है मतलब?

India Pakistan War: आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका है। भारतीय सेना पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे हर दुस्साहसिक हमले को नाकाम कर रही है। इसी बीच पूरे देश में अलर्ट है। इसी बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सुरक्षाबलों के साथ हाई लेवल मीटिंग की।

India Pakistan War

अधिकारियों के साथ सीएम का मंथन

बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र पूर्णिया (Purnia) में आयोजित इस बैठक में सीएम नीतीश के साथ पूर्णिया डिवीजन के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं सीमा सुरक्षा बल (BSF), सस्त्र सीमा बल (SSB), भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, खुफिया एजेंसी के अधिकारी, रेलवे के अधिकारियों के अलावा बिहार सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

बैठक के बाद बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बैठक की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि,पूर्णिया में सीमावर्ती क्षेत्रों के सुरक्षा बल अधिकारियों के साथ माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया।

ये बैठक बेहद अहम

दरअसल, बिहार की सीमा बांग्लादेश (Bangladesh ) और नेपाल (Nepal) से सीधे तौर पर टच करती है। जिस वजह से ये बैठक बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों से किसी भी आपात स्थिति से निपटने को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की।

ये भी पढ़ें India-Pakistan War: पाकिस्तान में न्यूक्लियर हथियारों को कौन करता है कंट्रोल? अथॉरिटी की आज PM के साथ बैठक

नेपाल और बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा सख्त

पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रशासन सतर्क है। खास कर सीमावर्ती राज्यों में चौकसी बढ़ा दी गई है। बता दें कि, पाकिस्तानी आतंकवादी नेपाल और बांग्लादेश की सीमा के जरिए घुसपैठ की कोशिश कर सकता है। इसी को लेकर बिहार सरकार सतर्क है। सीमावर्ती इलाकों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें India-Pakistan War: देशभक्ति दिखाने के चक्कर में ना करें ये गलती, सेना मूवमेंट शेयर करने पर एक युवक गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+