सीवानः ब्राह्मण महासभा संगठन के जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, भाई की हत्या के मामले में थे गवाह

सीवान। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण देश भर में लॉकडाउन किया गया है। चारों तरफ पुलिस की मुस्तैदी है लेकिन अपराधी प्रवृति के लोग वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सीवान जिले का है, जहां अपराधियों ने ब्राह्मण महासभा संगठन के जिलाध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता शेषनाथ द्विवेदी उर्फ टिंकू की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जिले के अंदर थाना क्षेत्र के घेराई गांव की है।

bihar siwan murder of brahman hindu mahasabha district president

बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने शेषनाथ के ऊपर तीन गोलियां दाग दीं। गंभीर रूप से घायल शेषनाथ को सदर अस्पताल ले जाया जा रहा थी। इसी दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जब लोग उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई के अनुसार टिंकू मंगलवार की सुबह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे तभी 6 की संख्या में आए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जब तक कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही टिंकू गिर गए।

मृतक के भाई का कहना है कि इससे पहले भी उनके एक और भाई की हत्या हो चुकी है, जिसमें टिंकू गवाह भी थे। मृतक के भाई ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा का आवेदन देकर परिजनों ने बार-बार सुरक्षा की गुहार लगाई थी लेकिन इस पर कोई सुध नहीं ली गई। हत्या की इस घटना के बाद से जहां लोगों में आक्रोश है वहीं पुलिस प्रशासन शव का पोस्टमॉर्टम कराने में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक टिंकू एक सामाजिक कार्यकर्ता, ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष समेत शिक्षक भी थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ सहित कई थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। हालांकि अभी तक हत्या के कारणों के बारे में पता नहीं लग सका है। लॉकडाउन के दौरान हुई हत्या की इस घटना ने जिला प्रशासन समेत पुलिस की चौकसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+