सीवानः मंदिर की छत पर खून से लथपथ मिली पुजारी की लाश, चारों तरफ बिखरा था सामान

सीवान। बिहार के सीवान जिले में अपराधी प्रवृत्ति के लोगों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है, जहां मंदिर के एक पुजारी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुजारी का शव मंदिर की छत पर खून से लथपथ मिली है। पूरी घटना जिले के चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के मेहदार स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर की है।

bihar siwan dead body found of priest in temple

मृतक महंत छपरा जिले के मशरख थाना क्षेत्र के जयथर गांव के रहने वाले थे। वह इस मंदिर में तकरीबन 35 साल से पूजा-पाठ करते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर में महंत अकेले ही रहते थे। गुरुवार सुबह जब लोग मंदिर गए तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है और मंदिर में ही पुजारी का शव भी पड़ा हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मंदिर में चोरी का विरोध करने पर चोरों ने मंदिर के पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। एसपी अभिनव कुमार ने कहा कि इस घटना के कारणों की गहराई से पड़ताल की जा रही है कि आखिर किन कारणों से पुजारी की हत्या कर दी गई। बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के बीच बिहार के करीब 4500 मंदिरों को बंद कर दिया गया है। वहां अक्सर एक या दो पुजारी ही होते हैं, ऐसे में अपराधी ऐसी घटनाओं को अंजाम देने में खुद को सहज पाते हैं।

bihar siwan and banke dead body found of priest and auto driver

इसके अलावा बिहार के बांका जिले में पुलिस ने एक सिरकटी लाश को बरामद किया है। लाश की शिनाख्त जमुई के झाझा के टेम्पो चालक के तौर पर हुई है, जिसका कई दिन पू्र्व अपहरण कर लिया गया था। करीब एक माह बाद बुधवार को उसकी सिर कटी शव को झाझा और बेलहर पुलिस के संयुक्त प्रयास से बरामद किया गया है। मृतक का शव बेलहर के चोरनिया पहाड़ स्थित बेलहरना जलाशय के आउटलेट के नीचे से बरामद किया गया।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दिनेश प्रतिदिन की तरह अपना टेम्पो झाझा से सोनो की जगह बेलहर के बसमत्ता तक रिज़र्व आया था और उसी दौरान टेम्पो सहित उसका अपहरण कर लिया गया था। जब दिनेश रात के वक्त घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कोई भी खबर नहीं मिली।

इसके बाद पुलिस के पास अज्ञात के खिलाफ अपहरण की लिखित शिकायत की थी। इस दौरान पुलिस ने अपहरण को लेकर जांच की लेकिन उसके बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। बुधवार को झाझा पुलिस को उसके शव को बेलहर थाना क्षेत्र में छिपाने की जानकारी मिली जिसके बाद शव बरामद किया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+