Bihar SIR: भागलपुर में 2 पाकिस्तानी महिलाओं के नाम मिले वोटर लिस्ट में, गृह मंत्रालय की जांच से हड़कंप
Bihar SIR: बिहार में विपक्षी दल वोटर संशोधन लिस्ट (SIR) पर सरकार को घेर रहे हैं। चुनाव में अनियमितता और वोट चोरी के आरोप लगाते हुए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव समेत कई विपक्षी दल के नेता वोट अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। इधर वोटर लिस्ट संशोधन प्रक्रिया पर अब तक सुप्रीम कोर्ट ने भी रोक नहीं लगाई है। गृह मंत्रालय ने हाल ही में वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में रह रहे विदेशियों जांच शुरू कर दी थी। इसी प्रक्रिया के दौरान तीन पाकिस्तानी नागरिकों के भागलपुर में रहने की पुष्टि हुई है।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भागलपुर में दो महिलाओं समेत तीन पाकिस्तानी नागरिकों के मिलने की पुष्टि हुई है। गृह मंत्रालय की जांच से हड़कंप मच गया है। गृह मंत्रालय की ओर से की गई जांच में यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पाकिस्तान से आई दो महिलाओं के नाम भागलपुर की मतदाता सूची में दर्ज हो गए थे और उन्हें वोटर आईडी कार्ड भी जारी कर दिए गए थे।

Bihar SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी के दावों के बीच चौंकाने वाली खबर
बिहार में वोटर संशोधन लिस्ट प्रक्रिया में गड़बड़ी का दावा विपक्षी दल समेत कई एनजीओ भी कर रहे हैं। इस बीच भागलपुर जिले में तीन पाकिस्तानी नागरिकों के रहने की पुष्टि हुई है। इनमें दो महिलाएं -इमराना खानम उर्फ इमराना खातून, फिरदौसिया खानम का नाम सामने आया है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav से पहले PM-CM की कुर्सी छीनने वाला बिल लाना बीजेपी की रणनीति? भ्रष्टाचार फिर बना सबसे बड़ा चुनावी
जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि ये दोनों महिलाएं भारत में रह रही हैं, लेकिन इनकी नागरिकता में परिवर्तन नहीं आया था। इन्हें वोटर कार्ड जारी कर दिया गया है और इससे प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया है। वोटर लिस्ट संशोधन पर विपक्षी दल गड़बड़ियों का दावा कर रहे हैं, जिस पर चुनाव आयोग ने सफाई देते हुए कहा है कि इतनी बड़ी प्रक्रिया में कुछ गड़बड़ी रह सकती है।
जिलाधिकारी ने दिया कार्रवाई का आदेश
क्राइम ब्रांच की इस रिपोर्ट के बाद प्रशासन एक्शन मोड में है। भागलपुर जिला प्रशासन ने कार्रवाई का निर्देश दिया है। भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि दोनों महिलाओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल होने की जानकारी हमें मिली है। इसे सूची से हटाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे संज्ञान में यह मामला आया है। इसमें शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह जांच का विषय है कि किसकी लापरवाही से ये तीन पाकिस्तानी नागरिकों के नाम लिस्ट में शामिल किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar SIR: 'लोकतंत्र पर बर्बर हमला टला, EC बेनकाब हुआ', कांग्रेस का SC के फैसले पर जोरदार रिएक्शन
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications