Bihar: किशनगंज में पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, जान बचाकर भागे यात्री

Fire in train at Kishanganj: बिहार के किशनगंज से बड़े ट्रेन हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार को कटिहार रेल डिवीजन के गैसल रेलवे स्टेशन पर सिलीगुड़ी-राधिकापुर डेमू पैसेंजर ट्रेन (नंबर 75720) के इंजन में आग लग गई। सिलीगुड़ी से मालदा जा रही ट्रेन जब किशनगंज के गैसल रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो यात्रियों ने ट्रेन से धुआं निकलता देखा तो भगदड़ मच गई। चंद मिनट में ही पूरी ट्रेन खाली हो गई।

स्टेशन पर आग की लपटें और धुआं तेजी से फैलने से यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में दहशत फैल गई। आग पर काबू पाने के लिए वरिष्ठ रेलवे अधिकारी और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Fire in train at Kishanganj

इस घटना के जो वीडियो सामने आए हैं उनमें ट्रेन के एक हिस्‍से में तेज आग की लपटे निकलती हुई नजर आ रही है। ये ट्रेन सिलीगुड़ी से मालदा जा रही थी और जब ये ट्रेन बिहार के किशनगंज के गैसल रेलवे स्‍टेशन पर पहुंची तब उसमें यात्रियों ने ट्रेन के एक हिस्‍से से धुंआ और आग निकलती देखी। जिसके बाद आनन-फानन में सभी यात्री ट्रेन से उतर गए। चंद मिनट में ही पूरी ट्रेन खाली हो गई।

ट्रेन पर सवाल यात्रियों ने बताया कि धुंआ और आग देखकर हम सभी घबरा गए थे। हालांकि सभी यात्री कुछ समय में ट्रेन से बाहर स्‍टेशन पर आ गए। यात्रियों ने बताया कि स्‍थानीय प्रशासन का तुरंत सूचना दी गई जिसके बाद अग्निशमन दल और रेलवे की टीम पहुंची। आग इतनी भयंकर थी कि टीम को लगभग एक घंटे आग बुझााने में लग गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+