बिहारः पत्नी को फोन पर अंजान नंबर से आया कॉल तो पति ने पीट-पीटकर मार डाला

शिवहर। बिहार के शिवहर जिले में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक अनजान नंबर से फोन आने पर पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। यह पूरा मामला बिहार के शिवहर जिले के पूरनहिया थाना क्षेत्र के बसंत पट्टी टोले का है। मंगलवार की देर रात को पति ने इस घटना को अंजाम दिया। गिरफ्तार हत्योरोपित पति ने अपने आरोपों को भी कबूल कर लिया है।

bihar shivahar husband did murder of his wife

पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरहनिया थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि देर रात बसंत पट्टी के दूबे टोला के निवासी बच्चा दूबे ने अपनी पत्नी नायडू देवी की ईंट से कूच-कूचकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतका नायडू देवी के मोबाइल फोन पर किसी अंजान शख्स का नंबर था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान पति ने ईंट से कूच-कूचकर मौत के घाट उतार दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्यारोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के जेठ ने बताया कि उसका भाई नशा करता है और फोन पर आए नंबर को लेकर उसकी पत्नी से विवाद हो गया और उसने अपनी पत्नी को ईंट से कुचल-कुचल कर मार डाला है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है कि एक फोन कॉल क्या किसी पत्नी के लिए हत्या का कारण बन सकता है।

वहीं शिवहर के एसपी संतोष कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले हत्यारे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के सामने उसने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है। गिरफ्तार हत्यारे पति को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+