चप्पल मारी, लात चलाए, बाल खींचे...पटना में स्कूल प्रिंसिपल को 2 शिक्षिका ने पीटा, खिड़की को लेकर हुआ था विवाद

bihar viral video: बिहार के पटना के कोरिया पंचायत स्कूल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला हेड मास्टर और शिक्षिका के बीच जमकर मारपीट हो रही है।

bihar viral video

बिहार की राजधानी पटना के एक स्कूल क वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूली की प्रधानाध्यापिका और दो शिक्षिका तो आपस में मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। स्कूल की खिड़कियां बंद करने को लेकर महिला हेड मास्टर और शिक्षिका के बीच साधारण सी बहस हुई थी। जो बाद में विवाद में बदल गया।

Recommended Video

    चप्पल मारी, लात चलाए, बाल खींचे...पटना में स्कूल प्रिंसिपल को 2 शिक्षिका ने पीटा

    कोरिया पंचायत के बिहटा मिडिल स्कूल के छात्र खड़े होकर अपने शिक्षकों को पहले कक्षा के अंदर और फिर बाहर मैदान में मारपीट करते हुए देख रहे थे। उनमें से कुछ ने लड़ाई को रिकॉर्ड किया और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

    वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक पक्ष कक्षा की खिड़कियां बंद करने का अनुरोध कर रहे हैं तो दूसरा पक्ष उससे मना कर रहा है। खिड़की को लेकर प्रधानाध्यापिका कांति कुमारी और शिक्षिका अनीता कुमारी के बीच बहस होने लगी।

    जैसे ही प्रधानाध्यापिका कांति कुमारी कक्षा से बाहर निकलने लगती है। शिक्षिका अनिता हाथ में चप्पल लेकर उसके पीछे दौड़ती हैं और उसे मारने लगती हैं। एक और शिक्षिका इसमें शामिल हो जाती है और दोनों प्रधानाध्यापिका कांति कुमारी को मैदान में जमीन पर पटक देते हैं। जहां एक उसे चप्पल से मारता है, वहीं दूसरा छड़ी का इस्तेमाल करता है।

    वीडियो के आखिर में कुछ पुरुष आकर इस मारपीट को रोकते हैं। एनडीटीवी के मुताबिक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेश ने बताया कि स्कूल में दो शिक्षकों के बीच निजी विवाद हुआ था जो मारपीट तक पहुंच गया। नरेश ने कहा कि अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    घटना के बारे में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बिहटा मध्य विद्यालय में घटना हुई है। उनका कहा है कि कार्यवाहक प्रधानाचार्य और एक सहायक शिक्षक के बीच व्यक्तिगत विवाद की वजह से ये पूरा वाक्या हुआ। यह सरकारी नियमों और विनियमों का उल्लंघन है।

    उन्होंने कहा, ''घटना में शामिल दोनों शिक्षकों को स्पष्टीकरण देने के लिए बुलाया गया है और अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई है। एक बार आधिकारिक निर्देश प्राप्त हो जाने के बाद, उचित कार्रवाई की जाएगी।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+