Bihar Lok Sabha Chunav: बिहार में तीसरे चरण का मतदान संपन्न

Bihar LS Election: आज बिहार की 5 सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में मतदान संपन्न हुआ। बिहार में शाम पांच बजे तक कुल 56.01 प्रतिशत मतदान हुआ। बता दें कि आज झांझरपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया सीटों पर वोट डाले गए।

पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Bihar Lok Sabha Chunav Voting

LIVE Feed
May 07, 2024, 6:26 PM IST

शाम पांच बजे तक कुल 56.01 प्रतिशत मतदान

बिहार में शाम पांच बजे तक कुल 56.01 प्रतिशत मतदान हुआ। बता दें कि आज झांझरपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया सीटों पर वोट डाले गए।
May 07, 2024, 3:55 PM IST

बिहार में 3 बजे तक 46.69 प्रतिशत मतदान

बिहार में तीन बजे तक 46.69 फीसदी मतदान हो चुका है। सबसे अधिक अलौली में 49.65 फीसदी मतदान हुआ।
May 07, 2024, 2:23 PM IST

बिहार में एक बजे तक 36.69 प्रतिशत मतदान

बिहार में दोपहर एक बजे तक 36.69 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे अधिक सुपौल में 38.58 प्रतिशत मतदान हुआ।
May 07, 2024, 12:26 PM IST

बिहार में 11 बजे तक कुल 24.41 प्रतिशत

चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार में तीसरे चरण की पांच लोकसभा सीटों के लिए सुबह 11 बजे तक 24.41 प्रतिशत मतदान हुआ।
May 07, 2024, 10:37 AM IST

बिहार में नौ बजे तक कुल 10.78 प्रतिशत

निर्वाचन आयोग के अनुसार, बिहार में तीसरे चरण की पांच लोकसभा सीटों के लिए सुबह नौ बजे तक 10.78 प्रतिशत मतदान हुआ।
May 07, 2024, 6:10 AM IST

किस सीट पर किसकी सीधी टक्कर?

झंझारपुर सीट पर रामप्रीत मंडल (जेडीयू) बनाम सुमन कुमार महासेठ (वीआईपी), सुपौल सीट पर दिलेश्वर कामत (जेडीयू) बनाम चंद्रहास चौपाल (आरजेडी), अररिया सीट पर प्रदीप सिंह (बीजेपी) बनाम शाहनवाज आलम (आरजेडी), मधेपुरा सीट दिनेश चंद्र यादव (जेडीयू) बनाम प्रो. चंद्रदीप (आरजेडी), खगड़िया सीट पर राजेश वर्मा (लोजपा-आर) बनाम संजय कुमार (माकपा) के बीच सीधी टक्कर है।
May 07, 2024, 6:09 AM IST

98,60,397 मतदाता करेंगे वोटिंग

बिहार की 5 सीटों पर कुल 98,60,397 मतदाता वोटिंग करेंगे। जिसमें 54 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा।
May 07, 2024, 6:07 AM IST

बिहार की 5 सीटों पर मतदान

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में बिहार की झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया सीट पर मतदान है।
May 06, 2024, 7:39 PM IST

कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे से मतदान शुरू

कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+