बिहारः गोली लगने के बाद तड़पते हुए हिरण की सींग निकालकर ले गए लोग, गांव वालों ने पुलिस पर लगाया आरोप
रोहतास। बिहार के रोहतास जिले के बघैला थाना क्षेत्र के पडरिया बधार में एक पुलिसकर्मी की अमानवयीय कृत्य का मामला प्रकाश में आया है, जहां बुधवार की शाम को कुछ लोगों ने काले हिरण की गोली मारकर हत्या कर गी और दर्द से छटपटा रहे हिरण का सींग काट लिया। स्थानीय लोगों ने बघैला थाने में तैनाल कुछ पुलिसकर्मियों पर काले हिरण को गोली मारने का आरोप लगाया है।

वहीं ग्रामीणों ने इस मामले में एक वीडियो भी वायरल किया है। वहीं पुलिस स्थानीय लोगों के आरोपों को निराधार बता रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि काला हिरण मैदान में घूम रहा था तभी बघैला थाने का ड्राइवर और दो अन्य कर्मी वहां पहुंते और काले हिरण को देखते ही गोली मार दी। गोली लगने से वह तड़पने लगा। गोली हिरण के गर्जव और शरीर के दूसरे हिस्से में जाकर लग गई।
फायरिंग की आवाज सुन जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक हिरण का सींग काटकर फरार हो गए। जबकि उनमें शामिल पुलिस की गाड़ी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, बघैला थानाध्यक्ष कुंजन कुमार ने ग्रामीणों के आरोपों को गलत बताते हुए कहा है बघैला पुलिस उस वक्त गश्ती में निकली हुई थी।
पडरिया काली स्थान के पास पुलिस ने वाहन खड़ा किया था, तभी चालक ने बधार में एक हिरण को दो-चार कुत्तों को नोंचते देखा। दया के कारण चालक हिरण को बचाने के लिए वहां चला गया। हिरण को गोली नहीं लगी है, बल्कि कुत्तों के काटने से उसकी मौत हो गई है। उसकी सींग को किसने निकाला है यह जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications