बिहारः 65 साल के शख्स के पेट में हुआ दर्द, सर्जरी के दौरान निकली ऐसी चीज उड़ गए डॉक्टर के होश

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग के पेट की सर्जरी की गई तो औरतों का गर्भाश्य मिला। इस पूरे मामले से हर कोई अचंभित है। दरअसल, बुजुर्ग के पेट में दर्द शुरू हुआ तो डॉक्टर के पास गए। इस दौरान जब डॉक्टर ने जांच किया तो पता चला कि हार्निया फंसा हुआ है। इस कारण पेट फूला हुआ है। डॉक्टरों ने जब बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कर ऑपरेशन शुरू किया तो उनके होश उड़ गए।

ऑपरेशन के दौरान गर्भाशय का पता चला

ऑपरेशन के दौरान गर्भाशय का पता चला

इलाज कर रहे डॉक्टर सोहेल ने तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सना अमरीन से सलाह ली। इसके बाद ऑपरेशन कर गर्भाशय बाहर निकाला गया। डॉक्टर सोहेल ने जानकारी दी कि निकाले गए आर्गेन को बायोप्सी जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। डॉक्टर सोहेल ने बताया कि पूर्णिया के रौटा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले बुजुर्ग दो दिन पहले उनके क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती हुए थे।

बुजुर्ग के पेट में बचपन से थी बच्चेदानी

बुजुर्ग के पेट में बचपन से थी बच्चेदानी

मरीज का पेट फूला हुआ था, जांच में हार्निया फंसे होने की बात सामने आई। लेकिन पेट में सक्रिय गर्भाशय को देखकर बहुत हैरानी हुई। इसके बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ की मदद से मरीज की सर्जरी स्थानीय लाइन बाजार स्थित रेहाना अस्पताल में हुई। उन्होंने साथ में यह भी बताया कि विरला मामला है। गर्भाशय महिलाओं में होती है लेकिन बुजुर्ग के पेट में बचपन से था पर उनको पता नहीं चल सका है।

साल 1939 में आया था सबसे पहला मामला

साल 1939 में आया था सबसे पहला मामला

ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग मरीज का कहना था कि वो पहले से ज्यादा ठीक महसूस कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें कभी महसूस ही नहीं हुआ कि ऐसा भी हो सकता है। ऑपरेशन के बाद उन्हें पता चला कि उनके पेट में बच्चादानी थी। बता दें कि इस बीमारी को पर्सिस्टेंट म्युलरियन डक्ट सिंड्रोम कहते है यह एक रेयर बीमारी है। दुनिया में अब तक ऐसे करीब 400 मामले सामने आ चुके हैं। 1939 में पहला केस इंग्लैंड में सामने आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+