Bihar के उत्पादों को मिला GI टैग, अंतर्राष्ट्रीय कलाकार Madhurendra ने रेत पर बनाई कलाकृति, खूब हो रही तारीफ़

International Sand Artist Madhurendra News: तीन दिवसीय बागवानी महोत्सव का आगाज़ हो चुका है। इसी क्रम में राजधानी पटना के गांधी मैदान रेत पर सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने बिहार के धरोहर की कलाकृति बनाई।

मधुरेंद्र कुमार ने मिथिला मखाना, मगही पान, भागलपुरी जर्दालू और बिहार का गौरव शाही लीची व मधुमक्खी पालन सहित अन्य उत्पादों को जीआई टैग मिलने पर अपनी कलाकृति बनाकर बिहार के किसानों के लिए खुशी का संदेश दिया है।

international artist

इस कलाकृति के जरिए सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने बिहार के कई उत्पादों के साथ जीआई टैग लगने पर अपनी खुशी जाहिर करते बिहार के कृषि विभाग उद्यान निदेशालय को बधाई देते अपने फैंस को भी नववर्ष का शुभकामना दी।

वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए अंतर्राष्ट्रीय कलाकर मधुरेंद्र कुमार ने कहा कि नए वर्ष 2025 के आगमन के साथ ही राजधानी पटना के गांधी मैदान में 3 जनवरी से शुरू हुए तीन दिवसीय बिहार बागवानी महोत्सव का आगाज हो गया है।

शुक्रवार को उन्होंने एक अपनी 12 घंटों के कठिन मेहनत के बाद एक ट्रक रेत पर 6 फिट ऊंची रेत पर जीआई टैग की विशाल आकृति उकेर कर महोत्सव में आए सभी किसानों भाई- बहनों का ध्यान आकर्षित किया है।

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार मधुरेंद्र की कला आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लोग इस सुंदर तस्वीर के सामने अपने मोबाइल फोन में अपनी सेल्फी लेने से नहीं चूक रहे हैं। इस कलाकृति को देखकर हर कोई मोहित हो रहा हैं। गौरतलब हो कि सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र महत्वपूर्ण तिथियों, देश तथा विदेशों में हुए प्राकृतिक घटनाओं व जवलंत विषयों पर तुरंत अपनी कला प्रदर्शन कर समाज को एक नया संदेश देते रहते हैं।

वह अपनी रेत कला के बदौलत राज्य के हर बड़े समारोह से लेकर विदेशों में भी पहचान स्थापीत करने में कामयाबी हासिल कर बिहार का नाम अंतराष्ट्रीय फलक पर रौशन की हैं।

मौके पर उपस्थित कृषि मंत्री मंगल पांडेय, कृषि विभाग के सचिव संजय अग्रवाल व अन्य वरीय अधिकारी समेत हजारों किसान भाई व आमलोगों ने भी सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की कलाकृति की सराहना करते बधाई दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+