बिहार में लहराया भगवा, भाजपा दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर- 'भरोसा उसी पर, जो...'
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Election Result 2020) में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा में जश्न का माहौल है। राजधानी पटना की सड़कें एनडीए की जीत की खुशी मनाते पोस्टरों से पट गई हैं। पोस्टरों पर मोटे अक्षरों में लिखा है, 'भरोसा उसी पर, जो ईमानदार है, मेहनत जिसके संस्कार हैं...'। साथ में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाई गई है। इतना ही नहीं, पोस्टरों के माध्यम से बिहार की जनता को धन्यवाद भी दिया गया है।

Recommended Video
बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Election Result 2020) के परिणाम आ चुके हैं और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 125 सीटें मिली है। हालांकि, कई सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अपनी साख बचाने में कामयाब रहे। तो वहीं, बीजेपी एनडीए में सबसे बड़ा दल बना कर उभरा है। बिहार चुनाव में एनडीए की जीत के बाद पटना में भाजपा कार्यालय के बाहर पोस्टर्स लगाए गए है। पोस्टर्स में बिहारवासियों को धन्यवाद दिया गया है।

पटना स्थित भाजपा कार्यालय पर यह पोस्टर्स लगाए गए है और खुशी का इजहार किया है। पटना में लगावाये गए पोस्टर पर लिखा है 'भरोसा उसी पर, जो ईमानदार है, मेहनत जिसके संस्कार हैं...'। साथ ही पोस्टर्स में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाई गई है। बता दें कि इन पोस्टर्स पर नीतीश कुमार की तस्वीर नहीं है। तो वहीं, पटना में जेडीयू दफ्तर के बाहर तेजस्वी पर तंज कसते हुए कई पोस्टर लगे थे, जिनमें लिखा था- बिहार में का बा- जवाब था, नीतीशे कुमार बा, बुझल बबुआ।
पटना में JDU नेता संजय सिंह ने पटना के चौक चौराहों पर पोस्टर लगवाकर खुशी का इजहार किया है। संजय सिंह के तरफ से पटना में लगावाये गए पोस्टर पर लिखा है- हो गइल जय जयकार, बिहार में फिर से नीतीश सरकार। इस पोस्टर को पटना के कई स्थानों पर जगह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications