Bihar Politics: 'आप लोग जानबे न करते हैं...', विधानसभा में CM नीतीश की मिमिक्री करने लगे तेजस्वी, देखें Video
Bihar Politics: पिछले कुछ दिनों से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वीडियो लगातार वायरल होता रहा है। उनके द्वार दिए गए बयान या उनका अजीबोगरीब हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा है। इसी बीच बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में तेजस्वी यादव नीतीश कुमार की मिमिक्रि करते हुए नजर आ रहे हैं। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तेजस्वी ने की मिमिक्री...विधायक ने लगाए ठहाके
वायरल हो रहे वीडियो में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव नीतीश कुमार की मिमिक्रि की। उन्होंने नीतीश कुमार के पुराने बयान को उन्हीं के अंदाज में बोल कर उन पर तंज कसा। इस दौरान RJD विधायक जमकर ठहाके लगाते नजर आए।
'सब तो आप लोग जानबे न करते हैं...'
विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव अचानक सीएम नीतीश कुमार की मिमिक्रि करने लगे। उन्होंने संबोधन के दौरान कहा कि, 'ऐसे और चले जाइएगा, समय नहीं है, ज्यादा भंडाफोड़ नहीं करना है। सब निकल ही जाएगा। सब तो आप लोग जानबे न करते हैं, कुछ बचा है। दुनिया को खत्मे होने वाली है'।
ये भी पढ़ें Bihar Politics: तारीख तय! नीतीश के बेटे निशांत की इस दिन JDU में होगी एंट्री
नीतीश कुमार ने क्या कहा था?
बता दें कि कुछ दिन पहले सीएम नीतीश कुमार बिहार विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान सदन में मोबाइल चलाते हुए विधायक को देख कर भड़क उठे थे। विधायक पर भड़कते हुए सीएम नीतीश ने कहा था कि, ये मोबाइल 5-10 साल में इतना बढ़ा है। अब तो लगता है कि 10 साल नहीं उससे पहले ही धरती खत्म हो जाएगी।
तेजस्वी यादव ने सीएम पर किया था पलटवार
उस दौरान भी सीएम नीतीश कुमार के बयान पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि, 'पर्यावरण के दृष्टिकोण से सदन को पेपरलेस बनाने की दिशा में प्रश्नों के ऑनलाइन उत्तर देने की व्यवस्था की गयी है।'
'अगर किसी माननीय सदस्य को पूरक प्रश्न पूछना है तो उसे मोबाइल अथवा टैब से देखकर पूछना ही होगा लेकिन बिहार के कम्प्यूटर संबंधित निरक्षर मुख्यमंत्री को उससे भी दिक्कत है। दुर्भाग्य है कि बिहार को ऐसे रूढ़िवादी कालग्रस्त मुख्यमंत्री मिले है जो टेक्नोलॉजी के साथ-साथ युवा ,छात्र और महिला विरोधी है। निंदनीय!'












Click it and Unblock the Notifications