Bihar Politics: जानें कौन हैं मंगनी लाल मंडल, जिन्हें RJD प्रदेश अध्यक्ष बनाकर लालू यादव खेल रहे बड़ा दांव

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी (RJD) हर वर्ग के मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में जुट गई है। अब अति पिछड़ा वर्ग को लुभाने के लिए धानुक जाति से आने वाले मंगनी लाल मंडल को राजद का प्रदेश राजद अध्यक्ष बनाया जा रहा है। मंगनी लाल प्रदेश के 7वें आरजेडी अध्यक्ष होंगे और अति पिछड़ा वर्ग से आने वाले पहले अध्यक्ष होंगे। वह बिहार के पुराने और राजनीति के दांव-पेच समझने वाले नेताओं में शुमार किए जाते हैं।

Bihar Politics Mangani lal mandal

Bihar Politics: कौन हैं मंगनी लाल मंडल

मंगनी लाल मंडल आरजेडी के खांटी नेताओं में शामिल नहीं किए जा सकते हैं। उन्होंने 2014 में जेडीयू के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। आखिरी बार उन्होंने अपना चुनाव उसी साल लड़ा था। हालांकि, वह राजनीति के पके हुए चावल हैं। छात्र जीवन से राजनीति कर रहे मंगनी लाल मंडल ने शून्य से शुरुआत कर लंबा सफर तय किया है। मजदूर परिवार में पैदा हुए मंगनी लाल मंडल अपने 4 दशक के राजनीतिक करियर में लोकसभा, राज्यसभा, विधान परिषद और राज्य में मंत्री पद संभाल चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: लालू यादव के जश्न से चढ़ा बिहार का सियासी पारा, मांझी बोले—'AK-47 से उड़ाने की तैयारी है क्या?

RJD के सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश

मंगनी लाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर लालू यादव ने चुनाव से पहले बड़ा दांव खेला है। अपने पारंपरिक वोट बैंक के साथ अति पिछड़ा वर्ग से समर्थन जुटाने के लिए उन्होंने धानुक जाति से आने वाले नेता पर दांव लगाया है। धानुक जाति का वोट बैंक के लिहाज से मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और मजुफ्फरपुर जैसे इलाके में प्रभाव है। आम तौर पर अति पिछड़ा वर्ग पिछले कई चुनाव से लगातार नीतीश कुमार के साथ रहा है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में राजद का सबसे कमजोर प्रदर्शन उत्तर बिहार के मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और मजुफ्फरपुर वाले इलाके में ही था। आरजेडी इस इलाके में 41 में से सिर्फ 13 सीटें ही जीत पाई थी। अब लालू यादव और तेजस्वी की कोशिश है कि इस इलाके में पिछले चुनाव के जैसा प्रदर्शन न हो। कांग्रेस भी इस बार दलित और अति पिछड़ा वोट बैंक पर ही दांव लगाती दिख रही है। कांग्रेस ने बिहार में अखिलेश प्रसाद सिंह को हटाकर, राजेश कुमार को पार्टी का अध्यक्ष बनाया है।

यह भी पढ़ें: फोटो पर माला, भैंस को खिलाया चारा, बधाई की जगह AK-47 की बात! लालू यादव के जन्मदिन पर सियासी ड्रामा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+