NDA में नहीं कोई मतभेद! JDU दफ्तर के बाहर पहली बार मोदी-नीतीश साथ-साथ, पोस्टर के जरिए 'सब ठीक है' का इशारा?

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में अक्सर नई तस्वीरें नए समीकरणों की आहट देती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। राजधानी पटना के JDU कार्यालय के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की साथ वाली तस्वीरें लगाई गई हैं, जो अब चर्चा का विषय बन गई हैं। पिछले कुछ समय से नीतीश कुमार की राजनीति में उठापटक, बार-बार बदलते गठबंधन और हाल ही में बीजेपी के साथ हुई दोबारा दोस्ती के बाद यह दृश्य बेहद खास बन जाता है।

इस कदम को NDA के भीतर मजबूती और साझा नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है। पोस्टरों में रोजगार, महिला सशक्तिकरण और औद्योगिक विकास जैसे मुद्दों को उभारा गया है। पोस्टर पर लिखे संदेश और तस्वीरें यह साफ करते हैं कि NDA अब पूरी तैयारी के साथ बिहार की जनता के बीच अपनी बात रखने जा रहा है।

Bihar Politics PM Modi CM Nitish

पहली बार साथ दिखे मोदी-नीतीश

पटना के जेडीयू दफ्तर में पहली बार ऐसा हुआ है जब पीएम मोदी और सीएम नीतीश (PM Modi-CM Nitish) की फोटो एक साथ लगाई गई है। इससे पहले जेडीयू आमतौर पर केवल नीतीश कुमार की तस्वीर ही इस्तेमाल करता था। अब जब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, पार्टी ने साफ कर दिया है कि बीजेपी और जेडीयू एक साथ हैं और साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
ये भी पढ़ें: 'आने वाला 5 साल मेरे राजनीतिक भविष्य का फैसला करेगा', चिराग पासवान बोले- मेरे खून का एक-एक कतरा बिहार के लिए

पोस्टर में दिखा चुनावी एजेंडा

पोस्टर में 'डबल इंजन सरकार' की उपलब्धियां गिनाई गई हैं। नारे भी खास ध्यान खींचते हैं, जैसे:

"लग रहे उद्योग, मिल रहा रोजगार, फिर से NDA सरकार"

"महिलाओं की जय-जयकार, फिर से NDA सरकार"

इन नारों से यह साफ है कि जेडीयू और बीजेपी दोनों ही केंद्र और राज्य की योजनाओं को मिलाकर जनता के सामने पेश करना चाहते हैं।

विपक्ष का पलटवार

इस बीच आरजेडी ने एनडीए पर निशाना साधा है। आरजेडी ने पटना में पोस्टर लगाकर मोदी-नीतीश की जोड़ी को हर मोर्चे पर विफल बताया। पोस्टर में 'फेल मार्कशीट' दिखाते हुए बेरोजगारी, शिक्षा, महंगाई और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को उठाया गया है।

चुनाव की आहट, गठबंधन की तैयारी

बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के आखिर में होने हैं। ऐसे में दोनों गठबंधनों की तैयारी अब तेज होती दिख रही है। एनडीए जहां एकजुटता का संदेश दे रहा है, वहीं विपक्ष जनता के मुद्दों को सामने लाकर सरकार को घेरने की कोशिश में है।

NDA ने दिया एकता का संकेत

पटना के जेडीयू कार्यालय पर पीएम मोदी और नीतीश कुमार की साथ तस्वीर लगाना सिर्फ एक पोस्टर नहीं, बल्कि एक मजबूत राजनीतिक संकेत है। इससे यह साफ हो गया है कि जेडीयू अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को खुले तौर पर स्वीकार कर रही है और NDA गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरने वाला है।
ये भी पढ़ें: बिहार वोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट: 4.96 करोड़ मतदाताओं को नहीं देने होंगे दस्तावेज, चुनाव आयोग ने साफ किया नियम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+