Bihar Politics: क्या बदलेगी प्रदेश की तस्वीर या फिर आश्वासन से ही चलेगी सत्ता? क्या कहते हैं एक्सपर्ट

बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद भी प्रदेश के हालात पहले जैसे ही हैं, लोगों का कहना है कि सरकार का बैनर बदलता है और चेहरा वही रहता है। विपक्ष के नेता सत्ता में आते ही अपने मुद्दे को भूल जाते हैं।

Bihar Politics Ex Minister On CM Nitish Kumar RCP Singh Bihar Badlo Yatra


Bihar Politics: बिहार में महागठंबधन की सरकार बनने के बाद से विपक्षी दलों का राज्य सरकार पर निशाना साधना जारी है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह 'बदलो बिहार' कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार पर हमलावर है। अपने कार्यक्रम के दौरान आरसीपी सिंह नालंदा के हिलसा और थरथरी प्रखंड पहुंचे थे। शुक्रवार को उन्होंने वहां के लोगों से मुलाक़ात करने के बाद जनसभा का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार पर तीख हमला बोला। आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला है, दिन पर दिन अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है। सरकार को इन गंभीर मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

आरसीपी सिंह ने कहा कि 32 साल से बिहार में नीतीश और लालू की सरकार है। एक भी कल कारखाना नहीं लगा, और बिहार सरकार बेरोजगारी दूर करने की बात करती है। पहले बिहार में जंगलराज हुआ करता था और अब उससे भी आगे बढ़ चुका है। अपराधियो के हौसले बुलंद हैं और इसी वजह से वह लोग बेखौफ़ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। आज की तारीख में कोई भी बिहार में महफूज़ नहीं है। जो चाहता है वही दारू के लिए गोली चला देता है। बालू के लिए रंगदारी बढ़ गई है। नीतीश कुमार की 2005 में जब सरकार थी तो कहा था कि बिहार में कानून का राज होगा।

Recommended Video

    Bihar Politics:क्या बदलेगी प्रदेश की तस्वीर या फिर आश्वासन से ही चलेगी सत्ता? क्या कहते हैं एक्सपर्ट

    महागठबंधन बड़ा लंबा गठबंधन है, इसके बावजूद साथी दलों में कहीं मेल नहीं दिख रहा है। 7 पार्टियों की साझा सरकार चलने के बाद भी सभी एकमत नहीं हैं। सब अपनी बातों को ऊपर रख रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह 'बदलो बिहार' अभियान के तहत दौरा कर राज्य सरकार पर निशाना तो साध रहे हैं, लेकिन खुद उनको भी विरोध का सामना करना पड़ा रहा है। कार्यक्रंम के तहत थरथरी के सैदबरही गांव जाने के दौरान रेहटी मोड़ के पास भाकपा माले के कार्यकर्ता ने नारेबाज़ी करते हुए काले झंडे दिखाए। मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए कहा कि आरसीपी सिंह भाजपा के एजेंट हैं। महंगाई के सवाल पर कुछ नहीं बोलते हैं। केंद्र सरकार रोजगार नहीं देने पर चुप्पी साध रखी है।

    ये भी पढ़ें: Unique Holi In Bihar: रंग गुलाल से नहीं, यहां होली मनाने की है अनोखी परंपरा, चूल्हा भी नहीं जलाते हैं ग्रामीण

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+