Bihar Police: सोशल मीडिया पर बिहार पुलिस नं-1, इस ख़ास पहल से लोगों का बढ़ा पुलिस पर यकीन

Bihar Police: एक वक्त था जब, बिहार पुलिस की कार्यशैली पर आए दिन सवाल उठते थे। आज वक्त ऐसा है कि लोगों के बीच सरकारी विभागों में सबसे लोकप्रिय पुलिस विभाग की कार्यशैली हो चुकी है। लोगों के बीच एक धारणा बनी हुई थी, कि पुलिस बिना पैसा लिये काम नहीं करती है।

बिहार पुलिस जब से सोशल मीडिया पर एक्टिव हुई है, इस माध्यम से आम लोग अपनी शिकायत औऱ समस्या पुलिस के आला अधिकारी से कर पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर मिली शिकायत पर पुलिस तुरंत कार्रवाई भी कर रही है। इससे आम लोगों के बीच पुलिस के लिए बनी धारणा बदली है।

Bihar Police No 1 on social media with this special initiative people trust in police increased

प्रो-एक्टिव पुलिसिंग के साथ क्राइम कंट्रोल के मद्देनज़र जीरो टॉलरेंस की नीति की वजह से बिहार पुलिस पर कारण आम लोगों का यक़ीन बढ़ रहा है। इसका ही नतीजा है कि प्रदेश में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बिहार पुलिस नम्बर-1 बन चुकी है। अन्य सरकारी विभाग और संस्थाओं के मुकाबले बिहार पुलिस सबसे ज़्यादा फॉलो किया जाने वाला सरकारी संस्थान बन चुका है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर) ) इन सभी को मिलाकर 13 लाख 8 हज़ार के फॉलोअर्स हो चुके हैं। इसी के साथ बिहार पुलिस अब राज्य में प्रथम स्थान पर पहुंच गई है। फेसबुक की बात करें तो 712K (7 लाख 12 हज़ार), इंस्टाग्राम की बात करें तो 133K (1 लाख 33 हज़ार), एक्स (ट्विटर) की बात करें तो 470K (4 लाख 70 हज़ार) फॉलोअर्स की तादाद है।

वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए (विशाल शर्मा एसपी, सोशल मीडिया सेंटर,बिहार पुलिस मुख्यालय) ने कहा कि बेहतर काम करने की वजह से जनता के बीच पुलिस को लेकर भरोसा बढ़ा है। हम लोग लगातार जनता की सेवा के लिए तत्पर हैं। इसी का नतीजा है कि लोगों का प्यार मिल रहा है।

प्रदेश में तीनों प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर फॉलोअर्स के मामले में बिहार पुलिस नंबर-1 पर है। वहीं बिहार बोर्ड दूसरे नंबर पर है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार तीसरे नंबर पर है।

भारतीय गुणवत्ता परिषद (वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्थापित एक स्वायत्त निकाय) के एक सर्वे के मुताबिक बिहार पुलिस के सोशल मीडिया पेज के बारे में 32% लोगों को जानकारी है, वही इनमें से 62% लोगों ने बिहार पुलिस के अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेट्सफॉर्म्स को फॉलो कर रखा है।

देशभर में अन्य राज्यों की पुलिस के मुकाबले सोशल मीडिया पर कुल फॉलोअर्स की तादाद में बिहार पुलिस 5वें नंबर पर है। पहले नंबर पर केरल, दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है। बिहार पुलिस के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फॉलोअर्स की तादाद में लगातार इज़ाफा हो रहा है।

जून महीने की बात की जाए तो बिहार पुलिस के फेसबुक पेज का रीच 90 लाख 30 हजार रहा, साथ ही फॉलोअर्स की तादाद में 60 हज़ार 893 का इज़ाफ़ा हुआ। वहीं इंस्टाग्राम का रीच 23 लाख से ज्यादा रहा और फॉलोअर्स की तादाद में 10 हजार 146 का इज़ाफ़ा हुआ। एक्स (ट्विटर) का रिच 23 लाख से ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+