12 लड़कियों से शादी कर उन्हें जबरन वेश्यावृति में धकेलने वाला शख्स गिरफ्तार, 7 साल से थी तलाश

पटना, जून 25। बिहार के किशनगंज जिले के रहने वाले एक 32 साल के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस शख्स पर आरोप है कि उसने 12 लड़कियों से शादी कर उन्हें वेश्यावृति के व्यापार में धकेल दिया। इन लड़कियों में कुछ नाबालिग भी हैं। आरोपी को पूर्णिया जिले की पुलिस ने अरेस्ट किया है।

Bihar man arrest

आरोपी ने सभी लड़कियों को जबरन बेचा

जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र के अनारकली गांव में रहने वाले मोहम्मद शमशाद उर्फ ​​मनोहर के रूप में हुई है। शमशाद पर आरोप है कि उसने 12 लड़कियों के साथ पहले शादी की और उसके बाद सभी लड़कियों को उसने देह व्यापार के धंधे में जबरन धकेल दिया। इनमें कुछ नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। आपको बता दें कि उच्च शिक्षा की तैयारी भी कर रहा था। उसने सभी लड़कियों को जबरन बेचा है।

2015 में दर्ज हुआ था पहला केस

शमशाद को गिरफ्तार करने वाली पुलिस की टीम के एक अधिकारी ने बताया है कि उसके खिलाफ 8 दिसंबर 2015 को सबसे पहले प्राथमिकी दर्ज हुई थी। तभी से शमशाद फरार चल रहा था। यह जानकारी अनगढ़ पुलिस स्टेशन के एसएचओ पृथ्वी पासवान ने दी है। उन्होंने बताया कि शमशाद के खिलाफ 2015 में जो शिकायत मिली थी वो एक नाबालिग लड़की के पिता ही दर्ज कराई थी। लड़की के पिता ने आरोप लगाया था कि शमशाद ने शांदी का झांसा देकर उसका अपहरण कर लिया था।

बाद में पुलिस ने किशनगंज के एलआरपी चौक से गायब हुई युवती को बरामद कर लिया था। हालांकि उस वक्त शमशाद पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। तभी से शमशाद की तलाश पुलिस को थी। अब जाकर पूर्णिया जिले की पुलिस ने शमशाद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में शमशाद ने बताया है कि उसने अभी तक 12 लड़कियों से शादी की है, जिसमें से 8 तो नाबालिग थी। उसने पहले उन लड़कियों को शादी का वादा किया और फिर शादी कर उन्हें जबरन बेच दिया।

आरोपी ने खुलासा किया कि सभी लड़कियां मुस्लिम समुदाय से थीं। शमशाद ने बताया कि वह किशनगंज जिले के ठाकुरगंज के रेड लाइट इलाके में लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने के लिए मजबूर करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+