आज बिहार पंचायत चुनाव का रिजल्ट: 37 जिलों के 87 प्रखंडों में मतगणना शुरू, जानिए कौन कहां से जीत रहा
Bihar Panchayat Election Results 2021 | Bihar Panchayat Chunav Results 2021 Live | बिहार पंचायत चुनाव परिणाम 2021 | वोटर लिस्ट ग्राम पंचायत 2021
पटना। बिहार पंचायत चुनाव के छठे चरण की सीटों पर आज शनिवार को रिजल्ट जारी हो रहे हैं। यहां 3 नवंबर को 37 जिलों के 57 प्रखंडों में वोटिंग हुई थी। अब सुबह 8 बजे से सेंटरों (मतगणना केंद्र) पर मतगणना हो रही है। कई सीटों पर जीतने वाले प्रत्याशियों के नाम सामने आ चुके हैं। बताया गया है कि, मतगणना आज से शुरूहुई, लेकिन कल तक यानी कि रविवार को भी जारी रहेगी। ऐसे में सेंटरों के बाहर प्रत्याशी और उनके समर्थकों की भीड़ लगी है।

सीतामढ़ी में हंगामा, आरोप- पुलिस ने बदसलूकी की
सूचना मिली है कि, सीतामढ़ी के SIT कॉलेज में जहां दो प्रखंडों मेजरगंज और बेलसंड की मतगणना हो रही है..वहां प्रत्याशी के समर्थकों की सुरक्षाकर्मियों झड़प हुई है। एक प्रत्याशी समर्थकों ने आरोप लगाया है कि, उन्हें मतगणना केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा।

खैरवा पंचायत वार्ड नंबर-3 की प्रत्याशी खुशबू सिंह के पति अमित सिंह ने कहा कि, मेरे साथ पुलिस ने बदसलूकी की है। पुलिस वालों ने मुझे गाली-गलौज करके भगा दिया। वहीं, उनके समर्थकों का आरोप है कि पास होने के बावजूद मतगणना केंद्र के अंदर नहीं घुसने दिया जा रहा। इसी तरह एक और जगह से भी सुरक्षाकर्मियों पर मनमानी का आरोप लगा है।
छठे चरण का चुनावी गणित
बिहार में दिवाली से पहले हुए छठे चरण के चुनाव सियासी तौर पर काफी अहम हैं। 33 जिलों की उपरोक्त सीटों पर पदों की कुल संख्या 26 हजार 200 है, जिसमें ग्राम पंचायत के सदस्य के 11,592 पद हैं। मुखिया के 848 पद हैं, पंचायत समिति सदस्य के 1186, जिला परिषद सदस्य के 134, ग्राम कचहरी पंच के 11592 और सरपंच के 848 पद हैं। इस महीने की शुरूआत में इस चरण में चुनाव लड़ने वाले कुल उम्मीदवारों की संख्या 94188 है। जिसमें पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 43 हजार 840 है तो महिला उम्मीदवारों की संख्या 50348 है।












Click it and Unblock the Notifications