बिहार में मिले 9 कोरोना के मरीजों में से 6 की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं, सरकार की बढ़ी चिंता

पटना। बिहार में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या आए दिन बढ़ती ही जा रही है। हालांकि हैरान कर देने वाली यह बात है कि राज्य में अभी तक कोरोना के कुल 9 मरीज मिले हैं, जिसमें से 6 मरीज ऐसे हैं जिनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। यानी कि उन्होंने विदेशी दौरा नहीं किया है। ऐसे में अब राज्य सरकार के सामने सबसे बड़ी चिंता की बात हो गई है। बिहार में कोरोना से अभी तक एक मरीज की मौत हो चुकी है, जो कि मुंगेर जिले का रहने वाला था।

bihar out of 9 coronavirus pateint 6 patient have not travel history

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। संदिग्ध कोरोना मरीजों की जांच के बाद शुक्रवार को दो और मरीजों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया, जिससे बिहार में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर नौ तक पहुंच गई है। राजेंद्र स्मारक चिकित्सा विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आरएमआरआई) के निदेशक डॉ. प्रदीप दास ने शुक्रवार को बताया, 'गुरुवार को जिन दो कोरोना संदिग्ध की रिपोर्ट सस्पेक्टेड थी उसे कंफर्म कर लिया गया है और दोनों की जांच रिपोर्ट पजिटिव मिली है।'

उन्होंने बताया कि आरएमआरआई में अब तक कुल 481 संदिग्ध लोगों की जांच की गई है, जिसमें नौ लोगों में पॉजिटिव पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों पॉजिटिव मरीज पुरुष हैं जिनमें से एक पटना के एक अस्पताल का कर्मचारी है तथा दूसरा सीवान जिले का रहने वाला है, जो हाल ही में दुबई से लौटकर बिहार आया है। दोनों को पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) के आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+