नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, बिहार में अब संविदा की भर्तियों में भी लागू होगा आरक्षण
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को आरक्षण को लेकर एक बड़ा फैसला लिया। बिहार में अब से संविदा या ठेके पर होने वाली भर्तियों में आरक्षण व्यव्स्था लागू किया जाएगा। बुधवार को मंत्रीपरिषद की हुई बैठक में नीतीश कुमार ने यह फैसला लिया। बता दें कि अभी तक इन भर्तियों में आरक्षण व्यवस्था लागू नहीं होती थी।

इस फैसले के बाद से अब बिहार में संविदा या ठेके पर जितनी भी नियुक्तियां होंगी चाहे वो डॉक्टर की हो या फिर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सभी में आरक्षण लागू होगा। हालांकि इन नौकरियों में अभी आरक्षण का क्या प्रावधान होगा, कितनी प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी, अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि आरक्षण के मौजूदा कानूनों के मुताबिक ही होगा।
नीतीश कुमार के इस फैसले को राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी के नेता लालू यादव गठबंधन टूटने के बाद से ही नीतीश पर आरक्षण विरोधियों के साथ जाने का आरोप लगा रहे थे। लालू ने कई बार आरक्षण के मुद्दे पर नीतीश कुमार पर निशाना भी साधा था ऐसे में यह देखना होगा कि इस फैसले की बिहार की राजनीति पर क्या असर पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications