Bihar News: जानिए कौन हैं शिवदीप लांडे? IPS की नौकरी छोड़ बनाई अपनी राजनीतिक पार्टी, बिहार में लड़ेंगे चुनाव
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक और सियासी पार्टी की बिहार की राजनीति में एंट्री हो गई है। सिंघम के नाम से मश्हूर शिवदीप लांडे ने IPS की नौकरी छोड़ कर अपनी राजनीतिक पार्टी बना ली है। उन्होंने पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की।
उन्होंन पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने दल के नाम का भी ऐलान किया। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम 'हिंद सेना' रखा है।

IG के पद पर कार्यरत थे
मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले शिवदीप लांडे बिहार कैडर के 2006 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी रहे हैं। उन्होंने 19 सितंबर 2024 को अपनी सेवा से स्वैच्छिक इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे से पहले वे बिहार के पूर्णिया ज़िले में इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद पर कार्यरत थे।
ये भी पढ़ें Bihar Accident News: 'कोई नहीं बचा तो 'PM’ किसके लिए...’, सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की गई जान
छेड़छाड़ के मामलों में सख्त कार्रवाई को लेकर हुए थे चर्चित
- लांडे ने अररिया, पूर्णिया, मुंगेर जैसे ज़िलों में पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में कार्य किया।
- वे मुज़फ्फरपुर (तिरहुत डिवीजन) और कोसी डिवीजन में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) के रूप में भी तैनात रहे।
- उनका कार्यकाल पटना (सेंट्रल रिजन) के SP के रूप में बेहद चर्चित रहा। इस दौरान उनके द्वारा किए गए कार्य की चर्चा पूरे देश में हुई थी।
- उन्होंने ईव-टीज़िंग (छेड़छाड़) के मामलों में सख्त कार्रवाई की, जिससे युवाओं में उनका विशेष प्रभाव रहा।
महाराष्ट्र के अकोला में हुआ था जन्म
शिवदीप लांडे का जन्म 29 अगस्त 1976 को महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के अकोला जिले में एक महाराष्ट्रीयन किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने 2 फरवरी 2014 को ममता शिवतारे से शादी की, उनकी एक बेटी है जिसका नाम अरहा है।
ममता शिवतारे महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री विजय शिवतारे की बेटी हैं। विजय शिवतारे जल संसाधन और जल संरक्षण के पूर्व राज्य मंत्री रह चुके हैं।
इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है
लांडे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गृहनगर अकोला के सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल से प्राप्त की, और श्री संत गजानन महाराज कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, शेगाँव से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। वहीं ने साल 2006 में भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हो गए। है












Click it and Unblock the Notifications