Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रियों को CM नीतीश की बड़ी सौगात, वेतन को 50000 से बढ़ाकर किया गया इतना
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की कैबिनेट ने बड़ा फैसला देते हुए मंत्रियों के वेतन और भत्ते बढ़ाने का फैसला किया है। मंगलवार(8 अप्रैल) को हुए कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई है।

क्षेत्रीय भत्ता 55 हजार से बढ़ाकर 70 हजार
जानकारी के मुताबिक, राज्यमंत्री एवं उपमंत्री के लिए वेतन और भत्तों में संशोधन किया गया है। उनको मिलने वाले वेतन को 50000 से बढ़ा कर 65000 कर दिया गया है। वहीं क्षेत्रीय भत्ता 55 हजार से बढ़ाकर 70 हजार कर दिया।
ये भी पढ़ें Bihar News: 'एक बिहारी सौ पर भारी’, बिहार के क्रेन ऑपरेटर ने जाते-जाते 6 गुजरात के लोगों को दे दी नई ज़िंदगी
आतिथ्य भत्ता 24000 से बढ़ाकर 29500
वहीं दैनिक भत्ता 3000 से बढ़ाकर 3500 किया गया। वहीं आतिथ्य भत्ता 24000 से बढ़ाकर 29500 किया गया। वहीं सरकारी काम के लिए यात्रा पर 15 रु प्रति किलोमीटर की जगह 25 रु प्रति किलोमीटर दिया जाएगा।
20 विभागों के कुल 27 एजेंडों पर मुहर
वहीं नीतीश कुमार की कैबिनेट ने स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व एवं भूमि सुधार, सामान्य प्रशासन, वित्त विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग समेत कुल 20 विभागों के कुल 27 एजेंडों पर मुहर लगाई है।
ये भी पढ़ें Bihar News: भूमि माफिया, अधिकारी और भ्रष्टाचार का खेल! 18 ज़िलों के मठ और मंदिर की ज़मीन के रिकॉर्ड ग़ायब












Click it and Unblock the Notifications