Bihar Accident News: ‘कोई नहीं बचा तो ‘PM’ किसके लिए...’, सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की गई जान
Gaya Bihar Accident News: बिहार के गया जिले से एक दर्दनाक ख़बर सामने आ रही है, जहां वजीरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। सड़क हादसे में 43 वर्षीय शशिकांत शर्मा, उनकी 40 वर्षीय पत्नी रिंकी देवी, उनके 17 वर्षीय बेटे सुमित आनंद और 5 वर्षीय बेटे बालकृष्ण की मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि सभी लोग अपनी स्कॉर्पियो में सवार होकर बिहारशरीफ से एक श्राद्ध समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। इसी दोरान आधी रात के करीब खिजरसराय के दखिनगांव के पास वाहन पुल से अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गया।

इस हादसे में वाहन चालक सिंटू ज़िंदा बचा और वहां से महफूज़ निकल गया, हादसा होने पर उसने मदद के लिए चिल्लाते हुए आवाज़ भी लगाई के, "हमें बचाओ, हमें बचाओ।" वहीं पास के एक होटल मालिक ने उसकी आवाज़ सुनीं तो आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और पुलिस को भी सूचना दी गई।
मामले में तुरंत एक्टिव होने बावजूद लोगों को नहीं बचाया जा सका। जेसीबी मशीन की मदद से जब तक सभी को स्कॉर्पियो से निकाला गया, तब तक परिवार के सभी चार सदस्य वाहन के अंदर दम घुटने से मर चुके थे। ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित परिवार अपना इलाके के नामचीन व्यक्तियों में शुमार किए जाते थे।
शशिकांत शर्मा अपने इलाके के प्रमुख किसानों में से थे और उनके बड़े बेटे सुमित राजनीति में सक्रिय थे, जो कि भाजपा से जुड़े हुए थे। एक साथ परिवार के चार सदस्यों की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। जब शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का समय आया तो गांव वालों ने एंबुलेंस रोक दी और दुख जताते हुए कहा, "जब परिवार में कोई बचा ही नहीं तो पोस्टमार्टम किस लिए?"।
इस दर्दनाक हादसे की खबर के बाद शशिकांत की बुजुर्ग मां की तबीयत और भी ज़्यादा खराब हो गई। वह इस मामले में कुछ भी कहने में असमर्थ हैं। वहीं अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल का जायज़ा करते हुए घटना की जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications