Bihar News: प्रदेश में ठंड की दस्तक, होगी बारिश या मौसम रहेगा साफ़, जानिए

Bihar News, Weather Update Today: बिहार में मौसम का मिज़ाज बदलते ही ठंड ने भी दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई ज़िलों में कई ज़िलों में तापमान में गिरावट दर्ज करने के आसार है। कुछ दिनों से लोगों को सुबह के वक्त गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं दिन भर धूप खिलने के बाद रात में भी हल्की हल्की ठंड का अहसाह हो रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई ज़िलो में पारा गिरने की वजह बंगाल की खाड़ी में कम दबाव क्षेत्र बनना है। कम दबाव क्षेत्र बनने की वजह से बिहार में मौसम बदलने के आसार है, प्रदेश के कई ज़िलो में आंशिक बादल छाने की संभावना है। वहीं कुछ ज़िलों में बारिश होने के आसार हैं। हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Bihar News: Cold knocks in the state, will it rain or will the weather be clear, know

राजधानी पटना समेत प्रदेश के ज्यादातर ज़िलों में सोमवार को सुबह के वक्त हल्का धुंध रहा था। वहीं दिन में मौसम था। मौसम विभाग के मुताबिक हिमालय की तलहटी वाले इलाक में हल्का कोहरा छाए रहने के आसार है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड भी महसूस होगी। पछुआ हवा बहने की वजह से पटना के साथ-साथ अन्य ज़िलों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आने वाले दो तीन दिनों में मौसम का क्या मिज़ाज रहने वाला है, इसकी बात करें तो तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

सुबह और शाम में हल्की ठंड का अहसास होगा, जबकि दिन में गर्मी भी लगेगी। प्रदेश के कई जिलों में 24 अक्टूबर को बादल छाए रहने के भी आसार है। वहीं 25 अक्टूबर को कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने के भी आसार है। मौसम के करवट लेने की वजह से दशहरा के दिन राजधानी पटना के साथ-साथ अन्य ज़िलों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबादी के भी आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+