Bihar News: जमुई में बालू माफियाओं का तांडव, चेकिंग कर रहे दरोगा को ट्रैक्टर ने उड़ाया, हुई मौत

Bihar News, Sand Mafia: बिहार में बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। अपराधी इतने बेख़ौफ़ हो चुके हैं कि अब पुलिसकर्मियों पर हमला करने से भी परहेज़ नहीं कर रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न ज़िले से पुलिसकर्मियों पर हमले की ख़बर आये दिन पढ़ने को मिलती है।

रोहतास ज़िले में पिछले दिनों पीसीआर वैन से निकालकर पुलिसकर्मियों की पिटाई का मामला सामने आया था। वहीं मंगलवार को जमुई ज़िले से बेलगाम अपराधियों द्वारा चेकिंग कर रहे दारोगा को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है।

Bihar News: Sand mafia rampage in Jamui, inspector who was checking was blown away by a truck, died

जमुई में हुए दारोगा की हत्या के बाद से प्रदेश में माहौल तनावपूर्ण है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह दारोगा अपनी टीम के साथ अवैध बालू की तस्करी को लेकर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बालू माफिया ने अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे दारोगा को ट्रक से कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं एक अन्य पुलिसकर्मी बुरी तरह से ज़ख्मी हो गए।

पुलिस की मानें तो सुबह 7 बजे प्रभात रंजन (दारोगा) को अवैध बालू की तस्करी की खबर मिली थी। सूचना पाकर प्रभात रंजन अपनी टीम के साथ चनरवर पुल (गढ़ी थाना क्षेत्र, जमुई) के पास पहुंचे। वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सामने से एक ट्रैक्टर आ रहा था, उसमे अवैध रूप बालू लदी हुई थी।

ट्रैक्टर को रोकने के लिए जैसे ही दारोगा प्रभात रंजन आगे बढ़े, ड्राइवर उन्हे रौंदता हुआ ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। इस हादसे में एक और पुलिसकर्मी राजेश कुमार भी बुरी तरह से ज़ख्मी हो गए। निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। मृतक दारोगा प्रभात रंजन 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर थे, वह मूल रूप से वैशाली जिला के निवासी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+