Bihar News: RJD नेता मनोज झा फिर पहुंचे राज्यसभा, सदस्य के रूप में ली शपथ
Bihar News: लोकसभा चुनाव से पहले राज्यसभा के कई सांसद रिटायर हुए हैं। इस बीच बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता प्रोफेसर मनोज झा ने एक बार फिर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। मनोज झा इससे पहले भी राज्यसभा से सांसद निर्वाचित हुए हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने भी राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।
बता दें कि मंगलवार और बुधवार को राज्यसभा से पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और 9 केंद्रीय मंत्रियों समेत राज्यसभा से अपना कार्यकाल पूरा कर रिटायर हुए हैं। इनमें से कुछ सांसद अब राज्यसभा में नहीं दिखेंगे। वहीं, कुछ सांसद फिर से आज शपथ ली है।

राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज संसद भवन में उच्च सदन के निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। इन नेताओं ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।
शपथ लेने वाले सांसद
धर्मशीला गुप्ता
मनोज कुमार झा
संजय यादव
गोविंदभाई लालजीभाई ढोलकिया
सुभाष चंदर
हर्ष महाजन
जीसी चन्द्रशेखर
एल मुरुगन
अशोक सिंह
चंद्रकांत हंडोरे
मेधा विश्राम कुलकर्णी
साधना सिंह
बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले 54 सांसद राज्य सभा से अपना कार्यकाल पूरा कर रिटायर हो रहे हैं। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत नौ केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। कुछ सदस्य ऐसे हैं कि वे उच्च सदन में अब नहीं आएंगे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बुधवार (3 अप्रैल) को राज्यसभा से अपना कार्यकाल पूरा कर रिटायर हो रहे हैं।
33 साल की लंबी संसदीय पारी उनकी समाप्त हो रही है। वहीं, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पहली बार संसद के उच्च सदन जाएंगी। मनमोहन सिंह अर्थव्यवस्था में कई साहसिक सुधारों की शुरुआत करने के लिए जाने जाते हैं। वे अक्टूबर 1991 में पहली बार उच्च सदन के सदस्य बने। वह 1991 से 1996 तक नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री रहे।
यह भी पढ़ें- ...तो क्या आरजेडी- कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर बन गई बात! दिल्ली में बैठक के बाद क्या बोले तेजस्वी यादव?












Click it and Unblock the Notifications