...तो क्या आरजेडी- कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर बन गई बात! दिल्ली में बैठक के बाद क्या बोले तेजस्वी यादव?

पिछले कुछ दिनों से बिहार की लोकसभा सीटों को लेकर आरजेडी और कांग्रेस के बीच मंथन का दौर चल रहा था। मंगलवार को दोनों दलों के बीच अहम बैठक हुई। मीटिंग खत्म होने के बाद राजद नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि सीट बंटवारे को लेकर आरजेडी और कांग्रेस के बीच सहमति बन गई है। एक दो दिनों में सीटों का ऐलान पटना में होगा। उन्होंने कहा कि आरजेडी की कांग्रेस के साथ अच्छी समझ है। उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि आरजेडी, लेफ्ट और कांग्रेस बिहार में मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

इंडिया गठबंधन की बिहार में सीट बंटवारे को लेकर बैठक खत्म हो गई है। इसी के साथ पिछले कुछ दिनों से आईएनडीआईए में शामिल दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही उठापठक का भी अंत होता नजर आ रहा है। कांग्रेस के साथ मीटिंग में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के अलावा बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रभारी मोहन प्रकाश और केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।

Tejashwi Yadav over RJD Congress Seats

मीटिंग के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए हमारे बीच सहमति बन गई है। एक दो दिनों में सीटों का ऐलान पटना में होगा। आरजेडी, लेफ्ट और कांग्रेस बिहार में मिलकर चुनाव लड़ेंगे। तेजस्वी ने कहा, "हमारा गठबंधन सबसे पुराना है। हम हर परिस्थिति में साथ रहे हैं। बिहार के नतीजे सभी को चौंका देंगे। लेफ्ट, कांग्रेस और राजद मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सभी को अपनी सीट मिल जाएगी और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+