Ashwini Choubey: प्रदर्शनकारियों ने अश्विनी चौबे के काफिले पर किया पथराव, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री
प्रदर्शनकारियों के बीच यूनियन मिनिस्टर के पहुंचते ही हंगामा शुरू हो गया। हंगामा इतना बढ़ गया कि मंत्री को पीछे भागना पड़ा। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने उनके काफिले पर पथराव कर दिया।

Ashwini Choubey: बिहार के बक्सर से गुरुवार को बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले पर गुस्साए लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। सांसद अश्विनी चौबे को लोगों के गुस्सा का सामना करना पड़ा। हुए पथराव में केंद्रीय मंत्री बाल-बाल बचे। यह घटना बक्सर के बनारपुर गांव में हुई है।
बता दें कि बक्सर के चौसा में थर्मल पावर प्लांट को लेकर किसान मुआवजे की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का सवाल है कि आप इतने दिनों तक क्यों नहीं आए? इस मुद्दे पर कोई पहल क्यों नहीं की। प्रदर्शनकारियों के बीच यूनियन मिनिस्टर के पहुंचते ही हंगामा शुरू हो गया। हंगामा इतना बढ़ गया कि मंत्री को पीछे भागना पड़ा। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने उनके काफिले पर पथराव कर दिया।
इस घटना के बाद अश्विनी चौबे ने बिहार सरकार पर जमकर बरसे। उन्हें खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि बिहार में धृतराष्ट्र की सरकार है, उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बनारपुर गांव में पुलिसिया जुल्म के शिकार किसान परिवार के परिजनों से मिला। उन्होंने आपबीती सुनाई। नीतीश बाबू की पुलिस अपराधियों को देख भाग खड़ी होती है और किसानों के घर में घुसकर तांडव नृत्य करना अपनी बहादुरी समझती है। पुलिस की बर्बरता निंदनीय है।
Recommended Video

किसानों को हक़ बिहार सरकार की हठधर्मिता की वजह से नहीं मिल रहा है। किसान जिसके हकदार हैं, दावेदार हैं, वह मिल कर रहेगा। जब पावर प्लांट किसानों को मांग के अनुसार मुआवजा देने के लिए तैयार हैं तो आखिर क्या वजह है कि बिहार सरकार सर्किल रेट में वृद्धि को संशोधित नहीं कर रही है।
इससे किसानों को फायदा होगा और यह मुश्किल भी नहीं है। जानबूझकर बिहार सरकार किसानों को परेशान कर रही है। मैंने लगातार आला अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया है। बक्सर को आग में झोंकने का काम किया गया। यह निंदनीय है।
यह भी पढ़ें- बिहार में जदयू-राजद में दरार! उपेंद्र कुशवाहा कौन सा खेल खेलने वाले हैं ?
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications