Bihar News: ‘ट्रेन में बम है’ सूचना मिलने पर उड़े यात्रियों के होश, जांच में सामने आई ये बात
Bomb In Train, Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के रेलवे स्टेशन पर RPF टीम को अचानक कॉल आई की गया से पटना जा रही पैसेंजर ट्रेन में बम है। बम की सूचना मिलते ही रेल पुलिस औऱ RPF की टीम एक्टिव हो गई। आनन-फानन में पुलिस ने जहानाबाद स्टेशन पर गया से पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया।
हर एक बॉगी से उतरे यात्रियों की तलाशी ली गई, वहीं हर डिब्बे को बारीकी से चेक किया गया। हालांकि कहीं भी कुछ भी संदिग्ध चीज़ बरामद नहीं हुई। हालांकि बम की सूचना से लोगों के बीच दहशत पसरा हुआ था।

दिनेश कुमार सिंह (सब इंस्पेक्टर, जीआरपी) ने बताया कि किसी अज्ञात ने फोन पर सूचना दी थी कि ट्रेन में बम है। मामले पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एहतियातन जांच की, लेकिन बात अफवाह निकली है। फिर एहतियात के तौर पर कार्रवाई जारी है।
आपको बता दें कि इस पहले भी 13 अक्टूबर पटना जंक्शन पर बम होने की सूचना मिली थी। इस बार फिर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर कहा कि पटना-गया मेमू स्पेशल ट्रेन में बम है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रेन की जांच की थी, लेकिन कुछ नहीं मिला था। सुरक्षा के मद्देनज़र पटना जंक्शन पर पहरे सख्त कर दिए गए हैं।
13 अक्टूबर को भी अंजान व्यक्ति ने डिप्टी एसएस (कॉमर्शियल) को कॉल कर कहा था कि थोड़ी देर में पटना जंक्शन में बम धमाका होने वाला है। लाल रंग का बैग लेकर रिजर्वेशन काउंटर के पास जो लड़का खड़ा है, उसके बैग में बम है। वह रेलवे जंक्शन पर ही बम रखने गया है।
जंक्शन को उड़ाने की धमकी वाली कॉल के बाद तुरंत डिप्टी एसएस ने GRP और RPF अधिकारियों को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। तुरंत कार्रवाई करते हुए स्टेशन की तलाशी ली लेकिन बात झूठी थी। हालांकि कॉल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह अपने बहन के प्रेमी को फंसाना चाहता था, इसलिए ऐसा किया था। आरोपी बहन के प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को एक सिम दिया था। जिस सिम से कॉल आया था वह, छपरा जिला के दिघवारा निवासी पवन के नाम पर से था।
पवन ने अपने चचेरे भाई को सिम इस्तेमाल करने दिया था, उसने वह सिम अपनी प्रेमिका को दे दिया था। प्रेमिका के भाई ने उस सिम को ले लिया और इस हरकत को अंजाम दिया। आरोपी तामिलनाडू में रहता है। गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि वह पटना आ रहा है। इसी दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सारे मामले का खुलासा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications