Bihar Politics: RJD में घोटाला ही घोटाला है, हम डरने वाले नहीं, नारी शक्ति का इन्हें अंदाज़ा नहीं- रमा देवी

Bihar Politics, BJP MP Rama Devi: बिहार में चुनाव को लेकर सियासी बाज़ार सज चुका है, वहीं राजनेताओं के बीच ज़ुबानी जंग जारी है। इसी क्रम में भाजपा महिला नेत्री सांसद रमा देवी ने राजद पर जमकर निशाना साधा वहीं, लालू प्रसाद यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमक निशाना साधा।

रमा देवी ने RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बेशर्म लोग नारी शक्ति को इज़्ज़त नहीं देते हैं। सिर्फ़ और सिर्फ़ पैसा खाने बैठे हैं। भाजपा के शासनकाल में एक भी घोटाला नहीं हुआ, लेकिन लालू राज (राजद सरकार) में घोटाला ही घोटाला होता था।

There is only scam in RJD, we are not afraid, they have no idea of women power - Rama Devi

हम लोग किसी से डरने या दबने वालों में से नहीं है, नारी शक्ति का इन्हें अंदाज़ा नहीं है। लालू यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा सीएम बनने के लिए लालू यादव ने मेरे पति को मरवा दिया। सभी ज़ुल्मों का जवाब देने के लिए रमा देवी ही काफी है।
सांसद रमा देवी ने कहा कि जेल जाओ, जेल से वापिस बेल पर बाहर आहर आओ, बेशर्म इंसान को शर्म भी नहीं आती है। इन सारे दानवों का नाश करने के लिए रमा देवी काफी है। वहीं उन्होंने कहा कि जातीय गणना आंकड़े ग़लत पेश किए गए हैं। कई समुदायों के आंकड़ों को कम दिखाया गया है।

सियासी फायदा लेने के चक्कर में महागठबंधन सरकार ने आनन फानन में जातिय आधारित गणना रिपोर्ट पेश कर दिया। गणना को लेकर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें कि बिहार सरकार द्वारा रिपोर्ट जारी होने के बाद से सियासी पारा चढ़ गया था। विपक्ष के नेताओं के साथ-साथ महागठबंधन के नेताओं ने भी गणना रिपोर्ट पर सवाल उठाना शुरू कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+