बिहार में अब मंत्री भी सुरक्षित नहीं? पहले सोशल मीडिया अकाउंट पर कब्जा, अब जान से मारने की दी धमकी

Ashok Choudhary X Account Hacked: बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) और जीमेल अकाउंट से जुड़े विवाद ने अब नया और गंभीर मोड़ ले लिया है। पहले सिर्फ सोशल मीडिया अकाउंट का एक्सेस नहीं लौटाने का मामला था, लेकिन अब इसमें रंगदारी और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप भी जुड़ गए हैं।

मंत्री के आप्त सचिव रक्षित कश्यप ने पटना साइबर थाने में नया आवेदन देकर आरोप लगाया है कि आधिकारिक अकाउंट का नियंत्रण वापस करने के बदले पैसे मांगे जा रहे हैं। साथ ही मंत्री के एक करीबी को ऑडियो संदेश भेजकर गोली मारने की धमकी भी दी गई है।

Ashok Choudhary X Account Hacked

अकाउंट लौटाने के बदले पैसों की मांग का आरोप

मंत्री के आप्त सचिव रक्षित कश्यप ने पटना साइबर थाने में दिए नए आवेदन में कहा है कि इस मामले में पहले से प्राथमिकी दर्ज है, लेकिन जांच के दौरान कई नए तथ्य सामने आए हैं। उनका आरोप है कि मंत्री के आधिकारिक एक्स और जीमेल अकाउंट का एक्सेस वापस सौंपने के बदले धन की मांग की जा रही है। इसलिए उन्होंने पुलिस से अतिरिक्त धाराओं में मामला दर्ज कर पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच करने की मांग की है।

ये भी पढे़ं: 'नीतीश होते तो बांकीपुर में हार नहीं होती, जनता को लगा उन्हें जबरन हटाया गया', PK के जीत पर बोले अनंत सिंह

पूर्व निजी सहायक पर नियंत्रण रखने का आरोप

शिकायत में कहा गया है कि मंत्री अशोक चौधरी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट और जीमेल का संचालन पहले उनके तत्कालीन निजी सहायक के जिम्मे था। पद से हटने के बाद भी उसने दोनों अकाउंट का नियंत्रण अपने पास बनाए रखा। कई बार अकाउंट का एक्सेस वापस करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। अब आरोप है कि अकाउंट लौटाने के लिए कथित तौर पर पैसों की मांग की जा रही है।

ऑडियो मैसेज भेजकर दी गोली मारने की धमकी

रक्षित कश्यप ने अपने आवेदन में एक और गंभीर आरोप लगाया है। उनके मुताबिक, मंत्री अशोक चौधरी के एक करीबी व्यक्ति को ऑडियो संदेश भेजकर गोली मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। इस घटना के बाद पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। शिकायत में पुलिस से आग्रह किया गया है कि इसे केवल साइबर अपराध नहीं, बल्कि आपराधिक धमकी और रंगदारी के एंगल से भी जांचा जाए।

ये भी पढ़ें: Bihar News: मोतिहारी में खाद की कालाबाजारी पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई उर्वरक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित

अतिरिक्त धाराओं में कार्रवाई की मांग

आप्त सचिव ने पुलिस से मांग की है कि नए तथ्यों और आरोपों को देखते हुए मामले में अतिरिक्त धाराएं जोड़ी जाएं और सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पटना साइबर थाना इस पूरे मामले की जांच कर रहा है। अब यह देखना होगा कि जांच में सामने आए नए आरोपों के आधार पर पुलिस आगे क्या कदम उठाती है और अकाउंट विवाद की असली तस्वीर कब तक सामने आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+