'नीतीश होते तो बांकीपुर में हार नहीं होती, जनता को लगा उन्हें जबरन हटाया गया', PK के जीत पर बोले अनंत सिंह

Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत ने सिर्फ बिहार की राजनीति का समीकरण नहीं बदला, बल्कि एनडीए के भीतर भी हलचल तेज कर दी है। बीजेपी के 30 साल पुराने गढ़ में मिली इस हार के बाद जेडीयू विधायक अनंत सिंह का बयान राजनीतिक मायने रखता है।

उन्होंने साफ कहा कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहते तो बांकीपुर का नतीजा अलग होता। उनके मुताबिक जनता को यह संदेश गया कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया गया, जिससे मतदाताओं में नाराजगी दिखी। ऐसे में यह जीत अब एनडीए की अंदरूनी राजनीति पर भी सवाल खड़े कर रही है।

anant singh on prashant kishor bankipur

अनंत सिंह के बयान से एनडीए में नई बहस

बांकीपुर में बीजेपी की हार के बाद जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने ऐसा बयान दिया, जिसने एनडीए की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहते तो यह नतीजा नहीं आता। उनके अनुसार जनता के बीच यह धारणा बनी कि नीतीश कुमार को हटाया गया है, जबकि उन्होंने खुद पद छोड़ा था। अनंत सिंह का यह बयान सीधे तौर पर सत्ता परिवर्तन के राजनीतिक असर की ओर इशारा करता है।

जनता की नाराजगी का दावा कितना बड़ा संकेत?

अनंत सिंह का कहना है कि जनता मालिक होती है और वही अंतिम फैसला करती है। उनके मुताबिक मतदाताओं ने यह संदेश दिया कि वे नीतीश कुमार के चेहरे पर वोट देकर आए थे, इसलिए नेतृत्व बदलने से नाराजगी स्वाभाविक थी। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वास्तविकता अलग है और नीतीश कुमार ने स्वयं मुख्यमंत्री पद छोड़ा था। बावजूद इसके, जनता की धारणा चुनावी नतीजों में असर डालती दिखाई दी।

ये भी पढ़ें: Bihar News: चिराग पासवान के विधायक सोनू सिंह कौन? डेहरी नगर परिषद के पदाधिकारी की हत्या का लगा आरोप

बांकीपुर में बीजेपी का अभेद्य किला ढहा

बांकीपुर सीट लंबे समय से बीजेपी का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है। इसी सीट पर जन सुराज के प्रशांत किशोर ने 19,324 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर राजनीतिक इतिहास रच दिया। उन्हें 64,151 वोट मिले, जबकि बीजेपी के नीरज सिन्हा 44,827 वोटों पर सिमट गए। वहीं राजद तीसरे स्थान पर रही। इस नतीजे ने साफ कर दिया कि राजधानी पटना की राजनीति में भी अब नए समीकरण बन रहे हैं।

ये भी पढे़ं: Bihar: ट्रेन में चुपचाप बैठी थी नाइजीरियन महिला, पटना में DRI ने बैग खोला तो फटी की फटी रह गईं आंखें, अरेस्ट

प्रशांत किशोर की जीत से बदला बिहार का राजनीतिक संदेश

प्रशांत किशोर की जीत को सिर्फ एक सीट की सफलता नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति में नए विकल्प के उभरने के रूप में देखा जा रहा है। बीजेपी के मजबूत गढ़ में मिली इस जीत ने विपक्ष के साथ-साथ एनडीए की रणनीति पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं अनंत सिंह के बयान ने इस बहस को और हवा दे दी है कि क्या नेतृत्व परिवर्तन का असर चुनावी नतीजों पर पड़ा। ऐसे में बांकीपुर का उपचुनाव आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+