Bihar News: मोतिहारी में खाद की कालाबाजारी पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई उर्वरक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित

बिहार सरकार ने जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए, मोतिहारी, पूर्वी चंपारण में खाद की गलत कीमत और जमाखोरी पर नकेल कसी। कई खाद और बीज वितरकों के लाइसेंस निलंबित किए गए; अधिकारियों ने किसानों को सस्ती, विनियमित खाद उपलब्ध कराने के लिए लगातार छापेमारी का आग्रह किया।

बिहार सरकार ने उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी और निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री के मामलों पर सख्ती दिखाते हुए पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) में बड़ी कार्रवाई की है। कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न उर्वरक एवं बीज प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर छह उर्वरक प्रतिष्ठानों तथा एक बीज एवं कीटनाशी विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दिया। वहीं, कई अन्य प्रतिष्ठानों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

Fertilizer Crackdown in East Champaran

कृषि विभाग के अनुसार, कृषि निदेशक मुकेश कुमार लाल ने मोतिहारी स्थित संयुक्त कृषि भवन में समीक्षा बैठक के बाद अधिकारियों के साथ उर्वरक एवं बीज प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उर्वरक की जमाखोरी, कालाबाजारी और अधिक कीमत पर बिक्री से जुड़े मामलों की जांच की गई।

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जीरो टॉलरेंस नीति के तहत तत्काल प्रभाव से जिला कृषि पदाधिकारी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) को मुख्यालय, पटना में योगदान करने का निर्देश दिया है। साथ ही, सहायक निदेशक (शस्य) मृणाल शास्त्री को जिला कृषि पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर नियमित और सघन छापेमारी अभियान जारी रखा जाए, ताकि किसानों को निर्धारित मूल्य पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो सके और कालाबाजारी या जमाखोरी जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उर्वरक वितरण में अनियमितता करने वाले व्यक्तियों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

किसानों को राहत देने पर सरकार का जोर

कृषि विभाग का कहना है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता किसानों को समय पर और निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से विभिन्न जिलों में निरीक्षण और निगरानी अभियान तेज किए गए हैं, ताकि कृषि सीजन के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+