Bihar News: ‘भीम संसद’ के ज़रिए बड़ा खेला की तैयारी में JDU, जानिए क्या है CM नीतीश का मेगा प्लान

Bihar News, JDU Bhim Sansad: आगामी चुनाव के मद्देनज़र सीएम नीतीश कुमार जीत दर्ज करने के लिए चुनावी मोड में एक्टिव नज़र आ रहे हैं। इसी क्रम में राजधानी पटना में 'भीम संसद' लगान जा रही है। जदयू के कार्यक्रम को लेकर सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि सीएम नीतीश कुमार ने आगामी चुनाव के मद्देनज़र पीएम मोदी के चुनावी रथ को रोकने के लिए रणनीति तैयार कर ली है।

सीएम नीतीश कुमार काफी वक्त में प्रदेश में बन रहे नए सियासी समीकरण को साधने के लिए रणनीति तैयार करने में जुटे हुए हैं। यही वजह है कि पहली बार उन्होंने महादलित की संकल्पना पेश कर कई अनुसूचित जातियों को प्लैटफॉर्म पर जोड़ने की कोशिश की थी। ग़ौरतलब है कि महादलित श्रेणी में ज़्यादातर समुदाय सियासत की सीढ़ी से दूर ही है।

Bihar News: JDU preparing for big game through Bhim Sansad to stop BJP pm modi chunavi rath

नीतीश कुमार इसी समीकरण को साधने के महादलित श्रेणी को सियासी दर्जा देने की पहल कर जदयू मे शामिल करना चाह रहे हैं। इसी रणनीति के तहत जदयू ने भीम संवाद कार्यक्रम किया और भीम संसद भी लगाने तैयारी तेज़ कर दी है। 26 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम पहले 5 नवंबर को होना था, लेकिन तारीख में बदलाव किया गया।

अनुसूचित समुदायों को साधने के लिए आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम की तारीख को त्योहारों की वजह से बदला गया है। दिवाली और छठ पर ज़्यादातर लोग अपने घर आते हैं, ऐसे में 12 नवंबर को दिवाली है, 17 से 20 नवंबर तक छठ पूजा है। ऐसे में 5 नवंबर को भीम संवाद रखने से पार्टी को सियासी माइलेज नहीं मिल पाता, इसलिए तारीख बदला गया।

त्यहोर के बाद कार्यक्रम रखने से जदयू वैसे लोगों को साध सकेगी जो रोजगार के मद्देनज़र दूसरे जगहों पर रहते हैं। बिहार की सियासत में महादलित एक अहम किरदार निभा सकते हैं, हाल ही में जारी हुए जातीय आधारित गणना रिपोर्ट से यह साफ हो चुका है। आंकड़ों के मुताबिक बिहार में 19.65 फीसदी अनुसूचित जातियों की आबादी है।

अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग के बाद अनुसूचित जाती ही बिहार की सबसे बड़ी आबादी है। सियासी समीकरण की बात करें तो महादलित और एम वाई समीकरण प्रदेश की सियासी फ़िज़ा को नया रुख़ दे सकते हैं।

यादव (14.27 फीसद) मुसलमान (17.70 फीसद) मिलाने पर 32 फीसदी आबादी होती है। वहीं महादलित आबादी जोड़ने देने पर 42 फीसदी हो जाता है। नीतीश कुमार इन समीकरणों को साधने के लिए ही भीम संसद लगाने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+