Bihar News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस स्टेशन पर तीन ट्रेनों को मिला स्टॉपेज, चलेगी स्पेशल ट्रेन
Bihar News, Parasnath Station (Dhanbad Mandal): ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए ख़ुशखबरी है। पटना से धनबाद मंडल रूट के पारसनाथ स्टेशन जाने वाले यात्रियों को ट्रेन की दिक्कतों का सामना नहीं होगा, क्योंकि इस रूट पर तीन ट्रेनों को ठहराव दिया गया है।
पटना से पारसनाथ स्टेशन (धनबाद मंडल) पर ट्रेनों के स्टॉपेज के साथ-साथ स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले पटना-सिकंदराबाद स्पेशल (अप और डाउन) के साथ 2 और ट्रेनें इधर (पारसनाथ स्टेशन) से गुज़रती ज़रूर थी, लेकिन उनक ठहराव नहीं था।

यात्रियों को हो रही परेशानियों को देखते हुए अब तीनों ट्रेनों इस स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। यात्रियों की सहुलतों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गया, कोडरमा, बोकारो, रांची रूट पर चल रही ट्रेनें पटना-सिकंदराबाद स्पेशल (गाड़ी संख्या-03253), सिकंदराबाद-पटना स्पेशल (गाड़ी संख्या-07256) और हैदराबाद-पटना स्पेशल (गाड़ी संख्या-07255) का 2 मिनट के लिए स्टॉपेज पारसनाथ स्टेशन (धनबाद मंडल) पर देने का रेलवे ने फ़ैसला लिया है।
रेलवे के इस फ़ैसले से हज़ारों यात्रियों को ट्रेन संबंधित रूट पर ट्रेन की किल्लत से निजात मिलेगा। एक शहर से दूसरे शहर के सफर में भी आसानी होगी। आपको बता दें कि पटना-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या-03253) पटना से दोपहर 3 बजे खुलेगी जो कि जहानाबाद, गया और कोडरमा होते हुए रात 7:30 बजे पारसनाथ स्टेशन पहुंचेगी। राम 7:32 बजे वहां से आगे के लिए रवाना होगी।
सिकंदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या-07256) सिकंदराबाद से रात 9 बजे खुलेगी, विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन अहले सुबह 03.14 बजे पारसनाथ स्टेशन पहुंचेगी। वहां 03.16 बजे आगे के लिए रवाना होगी। हैदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या-07255) हैदराबाद से रात 10:50 बजे खुलेगी, विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह में 5:15 बजे पारसनाथ स्टेशन पहुंचेगी। दो मिनट रुक कर 05:17 बजे आगे के लिए रवाना होगी।
हैदराबाद पटना स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या-07255), सिकंदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या-07256) और पटना-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या-03253) का तत्काल प्रभाव से पारसनाथ स्टेशन पर स्टॉपेज दिया गया है। अगले आदेश तक इन ट्रेनों का ठहराव इसी तरह से जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications