Bihar News: आइना देखने से डरते हैं, बहके-बहके नीतीश, मीडिया को देख मोड़ी कमर, जोड़े हाथ, जानिए मामला
Bihar News, CM Nitish Viral Video: आप अगर आइने का सामना करने से घबराते हैं, तो आपका आत्मविश्वास डिगा है, या कोई खोट है। राजनीति में किसी राजनेता को मीडिया अक्सर आइना दिखाती है। और अगर नेता मीडिया से भागने लगे, कमर तक झुक हाथ जोड़ने लगे तो फिर राजधर्म में खोट है, राजनीति में खोट है।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज मीडिया को देखकर बिल्कुल ऐसी ही प्रतिक्रिया दी। कमर तक झुके, दोनों लंबे-लंबे जोड़े, मीडिया को लगभग इशारा कर दिया कि हम तुम्हारे सामने नहीं आ सकते। हाल ही में सुशासन बाबू के नाम से पहचान रख चुके सीएम नीतीश ने विधानसभा में सेक्स को लेकर ऐसा बयान दिया कि महिला नेत्री भी असहज हो गईं।

नीतीश कुमार की इतनी अभद्र निम्न कोटे का ना सिर्फ बयान दिया, बल्कि उनके हाथों के इशारे, चेहरे की कुटिल मुस्कान बेहद ही निंदनीय थी। हालांकि बुरी तरह अपनी छवि धुमिल होते देख नीतीश कुमार बैकफुट पर आए और माफी मांग ली।
नीतीश कुमार की ये माफ़ी कुछ काम करती, कुछ डैमेज कंट्रोल करती। इससे पहले नीतीश कुमार फिर आक्रोशित हो गए। आक्रोश में ऐसी मार्यादा भूले की विधानसभा के अंदर ही आदिवासी तथा अति दलित समाज से आने वाले पूर्व सीएम जीतनराम मांझी को ऐसा कुछ कह दिया जो सभ्य समाज कभी सुनना नहीं चाहेगा।
नीतीश की बेतुकी बयानबाज़ी से इंडिया गठबंधन भी असहज हो गया है। किसी को के पास भी नीतीश कुमार के इन बयानों को लेकर डिफेंड करने का रास्ता नहीं बच रहा है। उधर जीतनराम मांझी ने मयान से राजनीतिक तलवार निकालकर धार तेज़ करना शुरू कर दिया है। हालांकि देखना होगा कि विधानसभा में 75 फीसद आरक्षण पर समर्थन के बाद क्या नीतीश के बयान से होने वाला नुकसान बच पाएगा।
सीएम नीतीश के मीडिया को देखकर हाथ जोड़ने वाले वीडियो के बाद लगता है, उनकी माफ़ी दिखावटी है। और वे अपने बयान को लेकर मीडिया के हो हल्ला से नाराज़ हैं। अपने बयान को नहीं मीडिया को तूल देने का दोषी मान रहे हैं। शायद यही वजह है कि मीडिया से हाथ जोड़कर दूरी बना ली।












Click it and Unblock the Notifications