Bihar News: संपत्ति विवाद के बीच अपने पैतृक गांव पहुंचे चिराग पासवान, मां से की मुलाकात, जानिए किसे दी चेतावनी

Bihar News: लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज अपने पैतृक गांव पहुंचे। इस दौरान वे अपनी बड़ी मां से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान वे भावुक दिखे।

वहीं मां से मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि, पिछले कुछ दिनों से मेरी बड़ी मां को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। आने वाले दिनों में सबको माकूल जवाब मिलेगा

Bihar News

संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के परिवार में संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने जमीन के विवाद को लेकर अलौली थाना में पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी देवरानियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें Chirag Paswan Marriage: चिराग पासवान कब करेंगे शादी? मां रीना ने दिया जवाब, कहा- 'बहुत जल्द वो...'

राजकुमारी देवी का रोते हुए वीडियो आया था सामने

रविवार, 29 मार्च की शाम राजकुमारी देवी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पत्नी और दिवंगत रामचंद्र पासवान की पत्नी सहित दो अन्य लोगों पर घर में घुस कर कपड़े, बिस्तर और जेवरात फेंकने का आरोप लगाया था। इस दौरान उन्होंने चिराग पासवान को अपने गांव आकर संपत्ति का बंटवारा करने को कहा। जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था।

चिराग पासवान ने दी चेतावनी

इसी खबर के बाद आज केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज अपने पैतृक गांव पहुंचे। इस दौरान वे अपनी बड़ी मां से मुलाकात की। और उनसे पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। वहीं मां से मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने अपने चाचा का बिना नाम लिए चेतावनी दे डाली।

'आर्थिक महत्वकांक्षा की आड़ में...'

उन्होंने कहा कि, पा की जन्मभूमि "शहर बन्नी" में अपनी बड़ी मां से मुलाकात किया, उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और आशीर्वाद भी प्राप्त किया। पिछले कुछ दिनों से परिवार के ही कुछ सदस्यों द्वारा जो उम्र और अनुभव में मुझसे काफी बड़े है और आर्थिक महत्वकांक्षा की आड़ में मेरी बड़ी मां को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है जो कतई स्वीकार नहीं है। आने वाले दिनों में सबको माकूल जवाब मिलेगा

ये भी पढ़ें Chirag Paswan: मंत्री बनते ही इस एक्‍ट्रेस के साथ ठुमके लगाते हुए ये VIDEO हुआ वायरल, लोग बोले- कातिलाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+