Chirag Paswan Marriage: चिराग पासवान कब करेंगे शादी? मां रीना ने दिया जवाब, कहा- 'बहुत जल्द वो...'
Chirag Paswan Marriage: हाजीपुर सीट से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचने वाले चिराग पासवान अब मंत्री बन चुके हैं, उन्हें मोदी 3 कैबिनेट में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (Minister of Food Processing Industries)दिया गया है।
आपको बता दें कि चिराग पासवान सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियों में से एक हैं। अपने लुक और स्टाइल की वजह से वो अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बन जाते हैं।

वो देश के चर्चित बैचलर्स में से एक हैं, अक्सर उनकी शादी के बारे में उनसे सवाल किए जाते हैं। इस बारे में अब उनकी मां रीना शर्मा पासवान ने मीडिया में बयान दिया है।
ईश्वर करे कि वो जल्द शादी करे-मां रीना पासवान
चट्टान की तरह अपने बेटे के साथ हमेशा साथ खड़ी रहने वाली रीना शर्मा ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा कि 'आप लोगों की तरह मैं भी चिराग की शादी का इंतजार कर रही हूं, अभी तक तो वो बहुत सारे कामों में बिजी है, मैं जब भी उससे शादी के बारे में सवाल करती हूं तो वो हंस देता है। फिलहाल यही कह सकती हूं कि ईश्वर करे कि वो जल्द शादी करे।'
आपको बता दें कि जिस वक्त चिराग पासवान ने मंत्री पद की शपथ ली उस वक्त रीना शर्मा दर्शक दीर्घा में बैठकर खुशी में तालियां बजाते हुए मीडिया के कैमरे में कैद हुई थीं। इससे पहले वो अपने पति राम विलास पासवान के मंत्री बनने पर कई बार तालियां बजाई होंगी लेकिन ये पहली बार था जब वो अपने बेटे को मंत्री बनते देख रही थीं।
बड़ी मां राजकुमारी देवी भी कर रही हैं चिराग की शादी का इंतजार
खास बात ये है कि चिराग के मंत्री बनने पर उनकी बड़ी मां राजकुमारी देवी भी बहुत खुश हैं और उन्होंने भी चिराग को आगे बढ़ने का और जल्द दूल्हा बनने का आशीर्वाद दिया है।
'जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है, उसे मैं पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा'
मालूम हो कि मंत्री बनाए जाने के बाद चिराग ने पीएम मोदी का आभार जताया। 'मोदी के हनुमान' के नाम से प्रिय चिराग ने कहा कि 'जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है, उसे मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगा। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं।'
लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को बहुमत मिला, बीजेपी रह गई पीछे
गौरतलब है कि बुंदेलखंड विवि से कंप्यूटर में बीटेक करने वाले चिराग पासवन वर्तमान में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। मालूम हो कि चिराग पासवान एनडीए गठबंधन की सरकार में मंत्री बने हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को बहुमत मिला है, वो 292 सीटें जीतने सफल रही।
भाजपा ने इस बार 240 सीटें जीती हैं। पहली बार पीएम मोदी गठबंधन की सरकार को लीड कर रहे हैं इसी वजह से इस बार की मोदी कैबिनेट पिछले दो कैबिनेट से अलग है।












Click it and Unblock the Notifications