Chirag Paswan: मंत्री बनते ही इस एक्ट्रेस के साथ ठुमके लगाते हुए ये VIDEO हुआ वायरल, लोग बोले- कातिलाना
Chirag Paswan dance viral video: 2024 मोदी सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद से लगातार सांसद चिराग पासवान चर्चा में हैं। रविवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में ब्लैक कलर के बंद गले के कोट में मंत्री पद की शपथ लेते चिराग पासवान ने लोगों को मोहित कर लिया। सब उनके लुक्स की तारीफ कर रहे हैं।
मोदी कैबिनेट में शामिल हुए मोस्ट बैचलर 41 वर्षीय चिराग पासवान गूगल पर सबसे अधिक ट्रेडिंग चल रहे हैं। लोग चिराग पासवान की उम्र, संपत्ति और पढ़ाई समेत अन्य बातें सर्च कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर चिराग पासवान का एक गाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कंगना रनौन नहीं बल्कि एक दूसरी एक्ट्रेस के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

याद रहे लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और अब सांसद चिराग पासवान एक्टिंग में भी किस्मत अजमा चुके हैं। 2011 में निर्देशक तनवीर खान की फिल्म 'मिले ना मिले हम' से चिराग ने डेब्यू किया था जिसमें वो कंगना रनौत के साथ नजर आए थे। ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। जिसके बाद एक्टिंग छोड़ चिराग पासवान पिता रामविलास पासवसान के साथ राजनीति की राह पकड़ ली थी।

मंत्री बनने के बाद चिराग पासवान का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कंगना रनौत नहीं मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के साथ चिराग पासवान ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।

ये वीडियो हुआ वायरल?
ये वीडियो श्ववेता तिवारी का चिराग पासवान के साथ किया गया गाना "कट्टो गिलहरी"है। जावेद अख्तर ने फिल्म 'मिले ना मिले हम'का गाना 'कट्टो गिलहरी' है जिसमें संगीत साजिद वाजिद ने दिया है। भोजपुरी गाने कट्टो गिलहरी पर श्ववेता के साथ चिराग पासवान बड़े ही मोहक अंदाज में नजर आ रहे हैं । वायरल होने के बाद ये वीडियो 15,214,49 बार देखा जा चुका हैं।
लोग बोले "डांस मूव्स कितना कातिलाना"
चिराग पावान के इस वीडियो को देखकर लोग कमेंट कर रहे है कि चिराग क्या स्मार्ट लग रहे हो। तो एक दूसरे लिखा चिराग पासवान हमेशा से ही स्मार्ट रहे हैं। तो दूसरे यूजर ने चिराग के डांस की तारीफ करते हुए कहा डांस मूव्स कितना कातिलाना है। एक ने लिखा चिराग का ये गाना आज सुना.. वाकई में धमाकेदार और जोरदार है।

चुनाव के बाद चिराग और कंगना का साथ चर्चा में
बता दें 13 साल बाद बिहार के चिराग ने सांसद बनने के बाद अब मंत्री पद से जहां डेब्यू किया है वहीं संयोग है कि 13 साल बाद कंगना रनौत ने इस 2024 के चुनाव में मंडी से जीत कर राजनीति में डेब्यू किया है। चुनाव में जीत के बाद चिराग पासवान और कंगना रनौत की जोड़ी चर्चा में हैं। दो दिन पहले जब संसदीय दल की मीटिंग ने जब चिराग ने कंगना को देखा तो पीछे से आवाज देकर बुलाया और दोनों आपस में गले मिले। जिसके फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायलल हुए।












Click it and Unblock the Notifications